कांग्रेस की सरकार जनता को दे रही धोखा।

सुरेन्द्र मिनोचा

एमसीबी :- भारतीय जनता पार्टी द्वारा भरतपुर -सोनहत विधान सभा के अंतर्गत नागपुर मंडल के ग्राम पंचायत लालपुर मे गुलाब कमरों द्वारा किए गए भूमि पूजन का भाजपा के द्वारा पोल खोलो अभियान की शुरुआत की गई।
जिसके तहत बसोरपारा लालपुर मे स्थानीय विधायक द्वारा जिस सड़क का भूमि पूजन किया गया था वो आज तक नही बन पाई, बसोरपारा के ग्रामीणों को किसी को भी वन अधिकार का पट्टा नही दिया गया, बसोरपारा हसिया नदी के किनारे एनिकेट बांध बनवाने का वादा किया गया था जो आज तक नही हुआ। उक्त पोल खोल कार्यक्रम मे भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी ,भाजपा के वरिष्ठ नेता लखन लाल श्रीवास्तव, पूर्व विधायक चम्पा देवी पावले, नागपुर मंडल अध्यक्ष धनेश यादव,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल जायसवाल ,नरायण सिंग,चंद्रिका प्रसाद, सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

भाजपा जिलध्यक्ष ने कहा कि ये वही विधायक है जो रेत की गाड़ियों के आगे लोटता था ,यदि विकास हुआ भी है तो केवल उनके आदमियों का।आज तक न कोई नया अस्पताल,न स्कूल,न आँगन बाड़ी और म ही कोई भर्ती हुई है।छत्तीसगढ़ की राजधानी मे राहुल गांधी की बहन प्रियंका के आने पर रोडो पर डेढ़ करोड़ की राशि से उनके स्वागत के लिए गुलाब का फूल बिछाया गया था, जिसकी भरपाई छ्त्तीसगढ़ की जनता से की जा रही है। छत्तीसगढ़ की जनता छत के लिए तरस रही, घरो मे पीने के लिए स्वक्छ पानी नही मिल रहा है। क्या आप ऐसे राजा को आगामी होने वाले चुनाव मे चुनना पसंद करेंगे?वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गरीबो के हितों के लिए सोचते हैं ,उनकी सोच है कि प्रतेक ग्राम वासियो को पीने के लिए स्वच्छ पानी व गरीबो को 1 रुपए की दर पर अनाज उपलब्ध कराये। ऐसी हितेषी सरकार को चुने जिससे आपके ग्राम का विकास हो।भाजपा की पूर्व विधायक चम्पा देवी पावले ने कांग्रेस के विधायक गुलाब कमरो पर निशाना साधते हुए कहा कि दो साल पहले भूमि पूजन किया गया था, जिसका पत्थर आज भी गड़ा हुआ है परंतु आज तक निर्माण कार्य नहीं हुआ। लगभग कांग्रेस की सरकार का 5 साल बीतने वाला है,चला चली के बेला मे विगत दो दिन पूर्व उसी कार्य का भूमि पूजन किया गया जिससे जनता में आक्रोश है कि दो साल पहले भूमि पूजन के बाद सड़क बनी नही है और फिर भूमि पूजन करके जनता को बेवकूफ बनाने का काम कर रहे है। ऐसे जनप्रतिनिधि का पोल खोलना जरूरी है ताकि जनता जान सके कि जिस प्रतिनिधि को उसने चुना है वो जनप्रतिनिधि कितना धोखे बाज है, जनता को सिर्फ धोखा देकर अपनी राजनीति की रोटी सेक रहा है। मैं तो कहूंगी कि कांग्रेस का प्रारम्भ से ही यही चरित्र है लोगो को बेवकूफ बनाना।जितना बजट पूरे छत्तीसगढ का नही होता है उतना बजट ये भरतपुर सोनहत विधानसभा में बता कर कही न कही जनता को बेवकूफ बनाने का कार्य कर रहा है, जो पूरे छत्तीसगढ का बजट नही है उतना अपने विधानसभा में कैसे ले सकता है तथा इतना बजट न तो मनेंद्रगढ़ में आ रहा है और न ही बैकुठपुर मे।तो फिर इधर भरतपुर में कैसे आ सकता है? कांग्रेस का यही चरित्र है जितने जनप्रतिनिधि है वो झूठ बोलकर वोट लेते है और सरकार में बैठते है। इसके बाद जनता को भूल जाते है। अभी शुरुआत है आगे कई पोल खुलेंगे।