
उरई जालौन :– ग्राम प्रधान ने अपने पूरे परिवार सहित पहुंचे पुलिस अधीक्षक कार्यालय दबंगों पर रामपुरा थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं होने से आहत होगा की पुलिस अधीक्षक से शिकायत ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में बाधा पहुंचा रहे दबंगों से भयबीत ग्राम प्रधान ने पुलिस अधीक्षक डॉ ईराज राजा से न्याय की गुहार लगायी उक्त शिकायतकर्ता का कहना है कि गांव के ही दबंगों ग्राम पंचायत में होने वाले सरकारी कार्यों में बाधा डाल रहे है उक्त दबँगों का कहना है कि ग्राम पंचायत में कराये गये कार्य फर्जी बताते है एवं दबँग 50 हजार रुपये की मांग करते है मांग पूरी ना होने पर दबँगों ने प्रधान प्रतिनिधि तेज सिंह दोहरे व ग्राम प्रधान संगीता को धमकाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जाति सूचक गाली गलौज दी।
ग्राम प्रधान सुल्तानपुरा के मजरा भैलावली निवासिनी महिला ग्राम प्रधान संगीता देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के ही दबँग पूर्व प्रधान गंभीर सिंह यादव, समरथ सिंह यादव , उदय यादव,पुत्र तिलक सिंह ने दबाव बनाकर जातिसूचक गाली गलौज की जब उक्त दबँग मारपीट पर आमादा हुए तो परिजनों व मोहल्ले के लोगों को इकठ्ठा होता देख दबँग मौके से भागने में सफल हुए उक्त शिकायतकर्ता का आरोप है कि दबंगों द्वारा 50 हजार की मांग करते है मांग पूरी ना होने पर ग्राम पंचायत के कार्यों को फर्जी बताते है उक्त ने पूर्व में क्षेत्रधिकारी माधौगढ़ एवं थानाध्यक्ष रामपुरा 20-09-2023 को शिकायती पत्र दिया था लेकिन अभी तक कार्यवाही नही हुई जबकि शिकायतकर्ता तेज सिंह पत्नी संगीता देवी का कहना कि इस घटना को लेकर पति तेज प्रताप एवं पूरा परिवार भयभीत है उक्त लोगों ने पुलिस अधीक्षक से दबँगों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
