
संवाददाता राजेंद्र साहू मगरलोड
मगरलोड :- धमतरी पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा जिले में अवैध शराब ,जुआ, सट्टा, गांजा, कारोबारी के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिया गया है। मुखबिर के बताए जगह पर छापे मार कार्यवाही की गई। बोदलबाहारा के हाथादहरा नाला के पास अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बिक्री करते एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ा गया। जिसके पास से 10-10 लीटर वाली 7 जरीकेन में 70 लीटर महुआ शराब कीमती 10500 रुपया जप्त कर आरोपी संजय उईके पिता गोविंद उईके उम्र 35 वर्ष शकरवारा थाना अर्जुनी को विविधत गिरफ्तार कर थाना मगरलोड में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। एसडीओपी कुरूद कृष्ण कुमार पटेल, मगरलोड थाना उपनिरीक्षक चंद्रकांत साहू , सहायक उप निरीक्षक दिनेश सोनकर प्रधान आरक्षक गोपीचंद्राकार आरक्षक गोपाल चंद्राकर मनोहर गायकवाड कमलेश विश्वकर्मा गीतांजलि चंद्राकर शामिल रहे।
