वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ इस नेक संकल्प के साथ कर्नल एकेडमी मंगला के प्रांगण में महिंद्रा एंड महिंद्रा फयनांस ग्रुप बिलासपुर, द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बिलासपुर :- इस पुनीत कार्य में पधारे अतिथि गण का स्वागत शाला स्टूडेंट्स केबिनेट द्वारा पुष्पगुच्छ दे कर किया गया। हेड बॉय मास्टर समर्थ व हेड गर्ल मिस चेतना की अगुआई में कोएर ग्रुप द्वारा उनके स्वागत में सुमधुर गीत प्रस्तुत किया गया।

सूरज प्रकाश ,शाला प्राचार्य ने  अशोक एकवान चीफ मैनेजर महिंद्रा फयनांस ग्रुप व अन्य अतिथियो के स्वागत में उनके द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण की कोटि कोटि प्रंशसा की और उनके इस नेक कार्य के लिए उनका धन्यवाद दिया।
महिंद्रा फयनांस ग्रुप द्वारा अशोका, अमलतास, गुलमोहर, नीम , आम, अमरूद, सीताफल, जामुन आदि के वृक्ष शाला ग्राउंड में लगाए गए।
अशोक एकवान महिंद्रा फायनान्स ग्रुप ने अपने उदबोधन में वृक्षों से होने वाले फ़ायदे और उनके द्वारा पृथ्वी को होने वाले अनगिनत लाभ से उपस्थित जन समूह को अवगत करवाया।
इस अवसर पर महिंद्रा & महिंद्रा ग्रुप से श्री चंद्रकांत वर्मा, रवि पाटनवार,  हिफजूर रहमान खान,  मुकेश मिश्रा, मीनाक्षी जैन ,  अभिलाष उपस्थित थे।कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री शिव पूजन पांडेय उप प्राचार्य,  आदित्य सिंह, महेन्द, आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।इस अवसर पर शाला स्टूडेंट्स कैबिनेट के सदस्य, समस्त स्टाफ, अभिभावक गण उपस्थित थे।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।