
रायपुर :- होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल व्ही.आई.पी. रोड रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित किया गया सम्मेलन का आयोजन सचिव छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग डॉ.अनिल कुमार भतपहरी और संचालक संस्कृति एवं राजभाषा विवेक आचार्य के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सत्राध्यक्ष डॉ. केशरी लाल वर्मा, डॉ. परदेशी राम वर्मा, डॉ. सुरेंद्र दुबे, डॉ.शैल शर्मा, डॉ.विनय कुमार पाठक, गीतेश अमरोहित और रामेश्वर वैष्णव थे। सम्मेलन आठ सत्रों में विभाजित था। कार्यक्रम का विषय पाठ्यक्रम म छत्तीसगढ़ी, छत्तीसगढ़ राज्य बने के बाद छत्तीसगढ़ी गद्य साहित्य म नवाचार, छत्तीसगढ़ राज्य बने के बाद महिला साहित्यकार मन के योगदान, छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य, छत्तीसगढ़ी म नवा पीढ़ी, छत्तीसगढ़ी नृत्य नाटिका और छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन था। इस सम्मेलन में मुंगेली, छत्तीसगढ़ के साहित्यकार- कवि अशोक कुमार यादव सम्मिलित हुए। कवि यादव के प्रतिभा को चिन्हित प्रमाण पत्र आयोग के द्वारा प्रदान किया गया। सम्मेलन में भाग लेने और प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर संगीता यादव, संतोष कुमार यादव, चंपालाल बंजारे, प्रकाश यादव और वीरेंद्र जायसवाल सहित अन्य दोस्तों, परिजनों, शिक्षकों और कवियों ने शुभकामनाएँ एवं बधाईयाँ दी।
