
फरार आरोपी की पुलिस सरगर्मी से कर रही तलाश।
सुरेन्द्र मिनोचा
कोरिया:- विगत कुछ माह पूर्व जिले के पटना थाना अंतर्गत चोरों ने एसईसीएल के एक सूने क्वार्टर में घुसकर लाखों रुपए के जेवरात और नगदी पर हांथ साफ कर दिया था। जिसे सुलझाते हुए पटना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है,वहीं उक्त चोरी की वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है। उपरोक्त संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20.05.2023 को प्रार्थिया पार्वती पति स्व. जदुनाथ थाना पटना में उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह दिनांक 19.05. 2023 को डियूटी से वापस अपने क्वार्टर ग्राम कटकोना आने के बाद शाम के 04:00 बजे अपने घर सूरजपुर मानपुर चली गई थी। दिनाँक 20.05.2023 को सुबह 07:00 बजे वापस अपने क्वार्टर आकर देखी तो किसी अज्ञात चोर के द्वारा उसके क्वार्टर का ताला तोड़कर घर के अन्दर घुसकर आलमारी के तिजोरी में रखा सोने का चैन, कान का झुमका, सोने का लॉकेट, सोने का किल, चांदी का चैन, सोने का बजरंग बली का लॉकेट, और नगदी रकम 20000 रू. कुल 1,50,000 रू. को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है।
प्रार्थिया की लिखित रिपोर्ट पर अपराध कायम कर चोरी गये सामान व अज्ञात आरोपी की पता साजी पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया त्रिलोक बंसल के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बैकुण्ठपुर कविता ठाकुर के मार्ग दर्शन में की जा रही थी, इसी दौरान हैसियत से अधिक खर्च कर उड़ा रहे ग्राम कटकोना निवासी आकाश एवं अपचारी बालक को संदेह के आधार पर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर घटना दिनांक 19.05.2023 को प्रार्थिया पार्वती के मकान में ताला लगा देखकर फरार आरोपी ऋषि रावतिया के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार करते हुये चोरी की गई सामग्री को अम्बिकापुर निवासी मुरशली आलम उर्फ गुडडू जो कि पुराना टायर आस पास के गांव से फेरी कर खरीदता था से जान पहचान होने पर 18,000 रू. में बिक्री कर बिक्री की रकम को आपस में बांट लेना स्वीकार किए, जिसमें से ऋषि द्वारा अपचारी बालक को 5,000 रू. और आकाश को 7,000 रू. दिया गया था।
खरीददार मुरशली आलम उर्फ गुड्डू को अम्बिकापुर से अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर खरीदे गये सोने की चैन, टॉप्स, नगदी रकम 20,000 रू.आरोपी की एक नग स्कूटी कीमत लगभग30,000 आरोपी से जप्त किया गया। फरार आरोपी ऋषि रावतिया पिता वशिष्ठ, निवासी ग्राम कटकोना थाना पटना की तलाश जारी है। उपरोक्त कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी विनोद पासवान, आर. अजीत राजवाडे, थाना पटना से प्र.आर. बृजेश कुमार सिंह, आर. संदीप साय एवं आर उज्जैन पुरी की विशेष भूमिका रही।
