ग्राम सुरसाबांधा  में नाली निर्माण के नाम पर घरों के सामने गढ्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है ।

सुरसाबांधा- ग्राम सुरसाबांधा  में  सड़क चौड़ीकरण के पहले सड़क के दोनों छोर नाली निर्माण किया  जा रहा है जो भागवान भरोसे है । नाली निर्माण के नाम पर घरों के सामने गढ्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है ।कभी भी दुर्घटना होने की संभावना है। सुरसाबांधा में कावेरी मेडिकल के सामने व बिसरू तालाब के सामने अधूरा नाली निर्माण से लोगों को अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। संबंधित विभाग को लोगों की परेशानीयों से शायद कोई मतलब ही नही है। और ठेकेदार का भी कोई अता पता नही है । वंही सड़क निर्माण की गति भी कछुआ चाल से चल रही है जिसके कारण लोगों को अपने घरों से निकलने में भी परेशानियों का सामना करना पड़  रहा है । जिसके चलते लोगों में भारी आक्रोश  है । पूर्व सरपंच भोजबाई टांडिया ने जल्द ही नाली निर्माण पूरा नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है ।