
राजिम :- राष्ट्र प्रथम की भावना लिए आदिकाल से संस्कृति और संस्कार की अविरल गंगा बहने वाली नारी शक्ति निरंतर की द्योतक है। नारी समाज और राष्ट्र की दूरी है। सशक्त विचार से पोषित राष्ट्र को विश्व गुरु बनाने के लक्ष्य से एक जुटता और आपसी संबंध में स्थापित करने के लिए संगठित नई चेतना शक्ति का साकार रूप लेनें के उद्देश्य से प्रेम रतन पैलेस राजिम में चित्रोंत्पला नारी चेतना सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे 500 से अधिक महिला सम्मिलित हुईं।
सम्मेलन की मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर गुरप्रीत कौर, रानी निषाद एवं मुख्य वक्ता मीना नशीने, रश्मि द्विवेदी राष्ट्र सेविका समिति प्रान्त अधिकारी थी । तथा स्वयं सेवक बंधू गण, माननीय विभाग संघचालक गिरीश दत्त उपासने , प्रांत संपर्क प्रमुख धीरेंद्र नसीने उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारम्भ भारत माता के पूजन से हुआ मंच संचालन राष्ट्र सेविका समिति से विनीता शर्मा नें किया।सम्मेलन का आयोजन गरियाबंद जिला संयोजिका तनु साहू बीजेपी, विहिप उपाध्यक्ष प्रीति पांडे, मातृ शक्ति से सीमा शर्मा, प्रेमा ठाकुर, दुर्गा वाहनी की बहन निराली यादव, पल्लवी सोनी, संगीता साहू तथा जिले की आयोजक महिलाओ में नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सोनकर, सुअंजना उपाध्याय, भारती साहू, मिलेश्वरी साहू, हीरामणि साहू, ममता यादव, ईश्वरी शर्मा, अनीता यादव, पुनिता साहू, मंजुलता हरित, एवं स्थानीय मातृ शक्तियों के प्रयास उल्लेखनीय रहे। जिला गरियाबंद से डॉक्टर श्वेता शर्मा, सुश्री छाया रही , देवकी साहू, अंजू नायक , पूर्णिमा चंद्राकर तथा समाज प्रमुख बहन, ब्रह्मकुमारी की बहने, गायत्री परिवार, धर्म जागरण, समूह तथा स्वयं सेवी संस्था प्रमुख बहनो के साथ बीजेपी महिला मोर्चा साहित सभी अनुसांगिक संगठन की बहने विशेष रूप से सम्मिलित हुईं।
चर्चा सत्र में स्थानीय महिला की स्थिति, भारतीय चिंतन तथा भारतीय विकास में महिलाओ की भूमिका पर चर्चा में महिला सुरक्षा, धर्मांतरण, नशा मुक्ति, सामाजिक, राजनीतिक सहभागिता, ग्रामीण अंचलों की समस्या, संस्कृति की रक्षा आदि विषयो पर प्रश्न आये जिनका समाधान और करीना योग्य कार्यों भी महिलाओ नें आपस में तय किये। डॉक्टर श्वेता शर्मा नें नशा मुक्ति के लिए समाधान बताते हुए मिल कर प्रयास करने का आह्वाहन किया। जिला धमतरी से ज्योति चंद्राकर एवं विधि का विश्वास अपने मातृ शक्तियों के साथ तथा महासमुंद से मोनिका साहू एवं अलका चंद्राकर अपनी मातृ शक्तियों के साथ सम्मेलन में सम्मिलित हुई। सम्मेलन में प्रारंभिक प्रस्तावना विभाग संयोजिका मोनिका साहू ने रखा एवं विभाग सहसंयोजिला बिथिका विश्वास ने प्रकट किया ।
