राजिम :- हर कोई सोचता है कि बासी भात या बासी खाहै। के क्या ही फायदे हो सकते हैं लेकिन बासी खाने में केमिकल रिएक्शन होने की वजह से ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है बल्कि खाना बहुत ही सेहतमंद बन जाता है. जैसे बासी रोटी के बहुत फायदे हैं वैसे ही बासी भात के बहुत फायदे हैं. आपको सुनकर हैरानी होगी लेकिन यह सच है कि बासी खाना बहुत ही हेल्दी होता है
दिन के बनाए हुए चावल अगर रात भर रख दिए जाएं तो और ज्यादा हेल्दी हो जाते हैं. बंगाल और ओड़िशा में बासी भात खाने का बहुत चलन है. इससे वजन तो कम होता ही है , आपका शुगर लेवल और बीपी भी कंट्रोल रहता है. चावल खाने से आपका वजन बढ़ता है ये सोच गलत है. आईए जानते हैं क्यों खाने चाहिए बासी भात और क्या कहते हैं डॉक्टर ।
बासी चावल में क्या है :- बासी चावल में माइक्रो-न्यूट्रीएंट्स, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्व जैसे आयरन,पोटैशियम और कैल्शियम होते हैं. ये सभी शरीर में पहुंचकर कई लाभ पहुंचाते हैं. साथ ही नियमित रूप से बासी चावल खाने से काफी फायदा पुहंचा सकता है.
अगर बचे हुए चावल को मिट्टी के बर्तन में डालकर रख दिया जाए और उसमें पानी भी मिला दें और इसे रातभर यूं ही रहने दें. इससे सुबह होते-होते चावल में खमीर उठ जाएगा. इसे आप नाश्ते में खाएं या फिर लंच टाइम में खा सकते हैं लेकिन उसे दोबारा गर्म करने से उसके अंदर के सभी पौष्टिक तत्व मर जाते हैं .
जब चावल में जो कार्ब्स होता है वह अगर रात भर रख दिया जाए तो कम हो जाता है, इससे चावल में शुगर की मात्रा भी कम हो जाती है. ऐसे भात को खाने से आपका शुगर लेवल कंट्रोल रहता है. उन्होंने बताया कि आंतों के लिए बासी चावल बहुत ही फायदेमंद है.
डॉक्टरों के मुताबिक चावल प्रीबायोटिक होता है जो फाइबर का सबसे बेहतरीन सोर्स है. चावल में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है जो शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है. जब भात को ठंडा होने के लिए छोड़ दिया जाता है तब कार्ब्स अपना फॉर्म बदल लेता है.
पेट ठंडा रहता है – बासी चावल की तासीर ठंडी होती है इसलिए अगर बासी भात खाते हैं तो आपका पेट ठंडा रहता है.
एसिडिटी नहीं बनती – बासी भात खाने से एसिडिटी नहीं बनती है और कब्ज की समस्या भी खत्म हो जाती है. पेट में गैस,दर्द, मरोड़, ऐंठन, अपच और कब्ज जैसी परेशानी भी दूर हो जाती है. लगभग 44-45 प्रतिशत लोग कब्ज से ग्रस्त हैं. ऐसे में चावल खाएं क्योंकि चावल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है. फाइबर के सेवन से कब्ज नहीं होता है.
वजन कम होता है – बासी चावल खाने से आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है क्योंकि बासी भात में शुगर नहीं होता है इसलिए यह वजन को बढ़ने नहीं देता है
