बीपीएचओ की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित, विभिन्न जिलों से पहुंची टीम l 

पानीपत (कृष्ण प्रजापति): – प्रजापति धर्मशाला, नजदीक गुरु दक्ष चौक सनौली रोड़ पर भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गनाइजेशन की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता नरेश श्रीवाल प्रदेशाध्यक्ष ने की। मंच संचालन प्रदेश महासचिव विनोद डीग ने किया। बैठक में बतौर मुख्यातिथि हरियाणा प्रभारी जयसिंह वर्मा ने शिरकत की। बैठक में प्रदेश के लगभग सभी जिलों से टीम

सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और अपने-अपने विचार रखे। जय सिंह वर्मा ने कहा कि समाज को आगे लेकर जाना है तो सभी लोगो को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि समाज को आगे बढाने में संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और बीपीएचओ उस भूमिका को बखूबी निभा रहा है। सतपाल पधाना ने कहा कि शिक्षा, खेल व राजनीति में समाज महत्वपूर्ण भूमिका निभाए इसके लिए संगठन का तन मन धन से सहयोग करना होगा। इस दौरान भारतीय संविधान सभा के सदस्य, महान स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व कैबिनेट मंत्री, पदमश्री डॉ. रत्नपा कुम्भार की जयंती भी मनाई गई और उनको पुष्पार्पित करके सभी ने नमन किया। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सतपाल पधाना, अतर सिंह पानीपत, बलबीर सिंह उपाध्यक्ष, बलवान सरोहा, सोनीपत महिला जिलाध्यक्ष सुरेश कुमारी, पाले राम धनखड़, रणजीत गन्नौर, देशराज धनखड़, सतीश सरोहा बसताड़ा, सतपाल प्रजापति, नवीन चौलिया पानीपत, परसा राम, नरेश पबाना, बलवान ट्योंठा, कैथल जिला संरक्षक मास्टर शमशेर कालिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्ण प्रजापति, संदीप ट्योंठा, पवन करडवाल, सतीश कुमार ट्योंठा, सतीश नीलोखेड़ी, रामकुमार गोहाना, डॉ. सुनील गोहाना, सोनू पिल्लूखेड़ा, शशि भिवानी जिलाध्यक्ष, संजय भिवानी, अशोक बवानीवाल प्रदेश उपाध्यक्ष, सोनू जिलाध्यक्ष दादरी, प्रियंका प्रजापति महिला जिलाध्यक्ष दादरी, एडवोकेट आशीष कुमार, अजय नंदवाल, संदीप पानीपत, विकास कुमार, जगत सिंह सोनीपत, संजय कुमार पलवल, संजय धनगइया, राकेश पलवल, दिगम्बर प्रजापति पलवल जिलाध्यक्ष, धर्मबीर पलवल, संजय प्रजापति, सतबीर पानीपत, सोनू धनखड़, संजू, दर्शन, गुलाब पानीपत, नरेश, रोशन लाल, नन्हा पानीपत, सुल्तान प्रजापति, कृष्ण कुमार, राजबीर, अजय पानीपत, राजकुमार वर्मा, दलीप सिरसा, श्यो प्रकाश, ताराचंद, मास्टर बिजेंद्र राई, जगमाल, नरेश कुमार, राजेश कुमार, रमेश उपलाना, जिले सिंह उपलाना, जयनारायण फफड़ाना, बलविंदर पड़ाना, राजबीर पानीपत, नफे सिंह, रोहताश, अमर सिंह, मास्टर प्रवीण विरोधिया, मीनाक्षी, सुनीता, मुकेश, राममेहर कैथल, सतपाल पानीपत, सुभाष मास्टर, मनजीत पानीपत सहित अन्य समाज बंधु उपस्थित रहे।