नयापारा – राजिम :- आज ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी गरियाबंद चैप्टर द्वारा हरिहर स्कूल नवापारा में विज्ञान के विभिन्न प्रयोग दिखाया गया और चर्चा किया गया।जैसे -रॉकेट कैसे लॉन्च होता , और यह ग्रह के चारो ओर कैसे चक्कर लगाते है ? फैराडे के प्रयोग को करके दिखाया गया कि चुंबकीय क्षेत्र से विद्युत पैदा होती है । समान्यतः देखा जाता है कि घरों में टंकी भर जाती है और हमको पता न चलने के कारण काफी पानी बर्बाद हो जाता है इसे रोकने के लिए एक डिवाइस बनाया गया जो बताता है कि हमारा टंकी कितना भरा हुआ है , और पूरा भर जाने पर अलार्म बजता है।

जिला प्रभारी जीवन साहू ने आगे बताया कि विज्ञान हमे सोचना और प्रश्न करना सिखाता है – क्या ,कैसे और क्यों? लोग दैनिक जीवन में अंधविश्वासों से घिरे होते हैं वे सोचते नहीं हैं की जो हो रहा है क्यों और कैसे हो रही है ? इसलिए वे अंधविश्वासो में फंस जाते हैं और इससे हमारा नुकसान ही होता है। अतः अगर हम विज्ञान का अनुसरण करें तो हम सत्य तक पहुंच सकते हैं और अंधविश्वासो से बचा जा सकता है। समाज में विज्ञान का विकास कैसे होता है ? पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूम रही है यह बात बोलने के लिए ही ब्रूनो को अपनी कुर्बानी देनी पड़ी थी । ब्रूनो अंतिम सांस तक सत्य के लिए लड़ते रहे। गैलीलियो को भी इसी बात के लिए बुजुर्ग होने के बावजूद उनको नजरबंद रखा गया। इससे हमें सीख मिलती है जो विज्ञान के आधार पर सत्य है हमे भी जीवन भर उसी रास्ते का अनुसरण करते रहना चाहिए । इस दौरान सभी विद्यार्थियों ने बढ चढ़कर का हिस्सा लिया और प्रश्नों का उत्तर खोजने का प्रयास किया। बच्चों काफी मजेदार एवम् ज्ञानवर्धक लगा। प्राचार्य मैडम और विज्ञान संकाय के समस्त शिक्षकगण इस कार्यक्रम का सराहना किया। संध्या शर्मा, प्राचार्य हरिहर स्कूल नवापारा ने कहा कि आप लोग इसी प्रकार हमारे बच्चो मार्गदर्शन करते रहे। प्रोग्राम के सफल आयोजन में शाला परिवार का विशेष सहयोग मिला। ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी के सदस्य दीक्षा , निधि , ऋषभ , अक्षत अपस्थित थे ।
