
बिप्लब
पखांजुर-कांकेर :- कापसी में दिनांक 24 अगस्त से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था जिसका समापन हुआ।आयोजन मिलन संघ क्लब के द्वारा किया गया। फाइनल मुकाबला कापसी बनाम शारदानगर पीवी 3 के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व विधायक मंतू राम पवार उपस्थित थे। ज्ञात हो की प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने भाग लिया था अंततः फाइनल में मुकाबले में कापसी और शारदा नगर पीवी 3 के बीच खिताब के काटेदार टक्कर हुई । फाइनल भिड़त को देखने के लिए स्टेडियम खेलप्रेमियों से भरा हुआ था । पूर्व विधायक मंतू राम पवार खेल मैदान में दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खिलाड़ियों को शालीनता से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दशकों का मनोरंजन करने को कहा । परिचय प्राप्त करने के बाद सिक्का उछाला गया कापसी ने टॉस जीतकर पहले साइड का चयन किया वही मुख्य अथिति ने फुटबॉल को पास करते हुए खेल का शुभारंभ किया ।खेल प्रथम पाली में 30 मिनट और द्वितीय पाली में 30 मिनट का हुआ इस दौरान कापसी ने स्ट्राइकर सोमू ने पहले पाली के 15 मिनट में शारदा नगर पीवी 3 को एक गोल दाग कर अपने टीम को बढ़त दिलाई दूसरे ओर से पीवी 3 की टीम को गोल दागने के कई अवसर मिले लेकिन वे गोल दागने में नाकाम साबित हुये । द्वितीय पाली के 5 मिनट के खेल के अंतराल में ही सेंटर खिलाड़ी बापी गाईन ने जोरदार कीक मारकर अपने टीम का स्कोर 2-0 से बढ़त दिला दी। द्वितीय पाली के 18 मिनट में सोमू ने शानदार तरीके से विरोधी खिलाड़ियों को छकाते हुए एक गोल दाग कर कापसी टीम का स्कोर 3-0 तक पहुंचाकर प्रतियोगिता के खिताब पर अपना नाम काबिज किया। फाइनल में मैन आफ द मैच का खिताब बेहतर खेलने के लिए सोमू को ट्राफी के साथ 5 हजार रुपए प्रदान किया गया। वही राजा सरकार को मैन आफ द टूर्नामेंट का खिताब प्रदान किया गया । प्रतियोगिता में पहला इनाम जगबंधु विश्वास ने 25 हजार रुपए नकद राशि के साथ ट्राफी विजेता टीम को प्रदान किया वही उपविजेता टीम को पूर्व विधायक मंतू राम पवार ने 15 हजार रुपए की राशि और ट्राफी सप्रेम भेंट की। समापन बेला पर मुख्य अथिति मंतू राम पवार ने कहा कि हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं कभी भी हारने वाले टीम को हताश नहीं होना चाहिए बल्कि आगे अच्छा प्रदर्शन पर विशेष जोर देना चाहिए । इस मौके पर खेल प्रेमी दर्शक दीर्घा में काफी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अथिति के रूप में मनमथ मंडल समाज सेवक, जगबंधु विश्वास विस्वास इंजिनियरिंग प्रा .लि , मोहन मल्लिक ग्राम अध्यक्ष विकास सरकार कापसी बाजार अध्यक्ष उपस्थित रहे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता मलय दास ने की ।मंच का संचालन जी डी जैन और डीएल पोटाई ने की। इस दौरान मंच में समरेश राय , रतन राय, इंद्रजीत राय, मनोरंजन राय, नीरज राय, अंजन राय छोटू देवनाथ प्रकाश राय,अवनी विश्वास ,विनय मंडल,तापस मंडल , बाबू देवनाथ, राजेश खसवा, रघु नाथ पाइक, रंजित विश्वास उपस्थित थे । खेल के सफल संचालन में राजा सरकार, मलय दास ,रंजित राय, सुजीत विस्वास, राहुल पाल, गुरु राय , टोकाई सरकार समेत अन्य का योगदान रहा।
