नीलम चन्द्राकर ने उत्तरप्रदेश क्षेत्र का दौरा कर प्रत्याशी चयन की शुरुआत की

नीलम चन्द्राकर ने उत्तरप्रदेश क्षेत्र का दौरा कर प्रत्याशी चयन की शुरुआत की

मुकेश कश्यप @कुरुद:-पूर्व जिला पंचायत सदस्य धमतरी व कुरुद विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नीलम चन्द्राकर को विगत दिनो छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार उत्तरप्रदेश में होने वाले जिला पंचायत चुनाव के लिए मोहबा (झांसी )जिला का प्रभार दिया गया था।जिसके तहत उन्होंने अपने प्रभार जिले महोबा क्षेत्र का दौरा किया जिसके अंतर्गत 14 जिला पंचायत क्षेत्र आता है जिसमें 6 जगहों में कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर 5 जिला पंचायत के प्रत्याशी का चयन किया गया। ग्राम पनवाड़ी ,कुलपहाड़, जैतपुर, चरखारी, गसवाड व भरखार में महोबा जिला के कांग्रेस जिलाध्यक्ष तुलसी दास लोधी , जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष छत्रपाल यादव ,संतोष कुमार धुरिया प्रदेश कांग्रेस सचिव उत्तरप्रदेश , दगपाल सिंह गांव प्रधान सरपंच , प्रभुदयाल , राजबहादुर , छक्कीलाल आदि से मुलाक़ात करके चर्चा की गई और आगामी जिला पंचायत चुनाव में 3-4 अप्रैल को नामांकन भरने की तैयारी जोर-शोर से करने एवं अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन भरने को प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर साथ मे योगेश साहू पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष , चन्द्रप्रकाश देवांगन युवा सचिव कुरुद विधानसभा , योगेश साहू अध्यक्ष एनएसयूआई कुरुद विधानसभा , मनीष साहू मीडिया प्रभारी एनएसयूआईकुरुद विधानसभा शामिल थे।