पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिला धमतरी को मजबूत बनाने पर्यवेक्षको के साथ जिलाध्यक्ष गोविंद साहू ने ली बैठक*

*पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिला धमतरी को मजबूत बनाने पर्यवेक्षको के साथ जिलाध्यक्ष गोविंद साहू ने ली बैठक*

मुकेश कश्यप@भखारा:-गत दिनों साहू समाज भवन भखारा में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव एवं समन्वयक दिनेश कुमार की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग की नई कार्यकारिणी का गठन करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया। जिसमें पर्यवेक्षक गण जेपी वर्मा ,सौरभ साहू ,सुरेश यादव एवं गोविंद साहू जी अध्यक्ष जिला पिछड़ा वर्ग विभाग की अध्यक्षता में भखारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश कोसरे की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।
इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिला धमतरी को मजबूत संगठन बनाने के लिए सभी संगठनों से जुड़े हुए कांग्रेस जन एवं बड़ी संख्या में आए हुए कार्यकर्ता एवं संगठन में जोडने महिलाओं, युवाओं एवं पार्टी में सक्रिय भागीदारी बढाने और ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाओं को पार्टी से जोड़ने वा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की बात कही गयी।
गोविंद साहू ने कहा कि उन्होंने अपने छोटे से कार्यकाल में अपने जिला के आठो ब्लॉकों में पदाधिकारियों का मीटिंग करके गठन कर लगातार बैठक कर कार्यकर्ताओं को जोड़ने एवं पिछड़ा वर्ग को एक नई पहचान दिलाने में सक्रियता के साथ हिस्सेदारी के आधार पर भागीदारी की बात कही। छत्तीसगढ़ में 54% से ज्यादा पिछड़ा वर्ग की आबादी है ,माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उसी के अनुरूप 27 परसेंट के आरक्षण देकर पिछड़ा वर्ग का मान बढ़ाया है।
कार्यक्रम को पर्यवेक्षको ने संबोधित करते हुए कहां की धमतरी जिले की सभी ब्लॉक में बैठक मीटिंग आयोजित रखकर विचार विमर्श कर पार्टी मे सक्रिय,व ऊर्जावान लोगों से सुझाव लिया जा रहा है ताकि जिले में अच्छा और मजबूत संगठन बनाया जा सके।
उस अवसर पर शारदा साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत कुरूद,संतोष साहू ,डॉ मोहन हरदेल, विनोद साहू पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष , सोमनाथ साहू,श्रीमती वीणा देवांगन ,संतोषी निषाद , महेंद्र साहू , लेमन पटेल , मन्नू साहू ,रवि सेन , यूंका अध्यक्ष राजू साहू , लोकेश्वर साहू , विनायक हिरवानी, मनोज कुमार साहू, टिकेश्वर सिन्हा , गिरिराज, नंदकुमार साहू ,कृष्ण दयाल शुक्ला ,दयालु राम साहू ,ओमेंद्र कुमार ,नंदलाल साहू ,हेमा निषाद, उत्तरा चंद्राकर, उप सरपंच देवरी रेखा साहू, संतोष निषाद ,भूपेंद्र कुमार ,नोहर ,लेख राम यादव, दूज राम निर्मलकर ,सदाराम साहू ,फागूराम, पुखराज ,मोहित कुमार ,सुमन यादव ,दिनेश कुमार ,सुमन लाल , नरेश कुमार ,विजय गिरी ,अमित कुमार कोसमर्रा ,सुभाष साहू ,हितेंद्र कुमार शुक्ला सहित क्षेत्र के कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजु साहू ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष भखारा एवं आभार प्रदर्शन दयाराम साहू सचिव जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी ने किया।