सांसद चुन्नीलाल साहू ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का पहला टीका, कहा वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित, नजदीकी स्वास्थ केंद्र में जाकर टीका जरूर लगायें

 

सांसद चुन्नीलाल साहू ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का पहला टीका, कहा वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित, नजदीकी स्वास्थ केंद्र में जाकर टीका जरूर लगायें

आनंद भोई महासमुंद।महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू ने गुरूवार को जिला अस्पताल पहुंच कर कोरोना वैक्सीन का पहला टिका लगवाया। टिकाकरण पश्चात सांसद चुन्नीलाल साहू ने आम जनता से अपील करते हुये कहा कि भारत के वैज्ञानिकों द्वारा निर्मित कोविड़ वैक्सीन पुरी तरह सुरक्षित है। वैक्सीन लगाने के बाद किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आती। आज जिस प्रकार कोरोना महामारी पुनः अपना पैर पसार रहा है
उसे रोकने हम सभी को अफवाहो पर ध्यान देते हुये कोरोना वैक्सीन अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर जरूर लगायें। श्री साहू ने आगे कहा कि टिकारण के बाद भी हमें मास्क अनिवार्य रूप से पहनना है व साथ ही 2 गज की दूरी का भी ख्याल रखें, सैनेटाईजर का प्रयोग करना, बार बार हाथ धोने की सावधानी बरतना है। सांसदसाहू ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वसुधैव कुटुम्बकम के नारा को सार्थक करते हुये 150 गरीब देशो को कोवीड वैक्शीन उपलब्ध करा रहे है। इससे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ है। भारत पुनः विश्व गुरू बनेगा।