एकल कार्यकर्ताओं ने ओडगी थाना में हर्षोल्लास के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व।

सूरजपुर/ओडगी:⁠- एकल अभियान संच ओडगी के तत्वावधान में आचार्य बहनों व आचार्यों द्वारा थाना ओडगी में पुलिस बल व सैनिक भाइयों को रक्षा सूत्र बांध एवं मिठाइयां खिला समाजीक समरसता, सौहार्द ,प्रेम का परिचय देते हुए रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम उद्घाटन सत्र में भारत माता की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर दीप मंत्र,ओमकार मंत्र, गायत्री मंत्र,श्री राम बिजय महामंत्र के साथ अपने पांच धेय्य वाक्य के साथ संकल्प लेते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया , जिसमे थाना प्रभारी विपीन लकडा ने एकल अभियान के कार्यकर्ताओं के कार्यों से अवगत हो समाज के बीच कर रहे कार्यों की सराहना करते हुऐ हौसला बढाया व हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया,कार्यक्रम को संच समिति अध्यक्ष बलराम सोनी तथा अंचल ग्राम स्वराज प्रमुख रामेश्वर यादव ने भी संबोधित किया,कार्यक्रम में आचार्य बहनों द्वारा उपस्थित सभी थाना स्टाफ, समिति व आचार्यो को आरती कर रक्षा सूत्र बांधा एवं मिष्ठान खिलाया गया,

कार्यक्रम में मुख्यरुप से संकुल प्रभारी अध्यक्ष केशव प्रसाद सिंह, ए.एस.आई.रामजी भगत,प्रधान आरक्षक शिवकुमार सारथी,सोहर लाल पावले,आरक्षक तोरन दास, कुमार सानू राजवाड़े , व रमेश सारथी एवं थाना स्टाफ के साथ एकल अभियान कार्यक्रता संच प्रमुख रामबुलारक गुर्जर , खण्ड कार्यवाह- हर्षित गुर्जर सहित बसंती देवी,आरती गुर्जर, कुमारी दिव्या यादव,कुमारी खुशी यादव, बसंत लाल यादव, रवि शंकर यादव, महेंद्र यादव, अजय सोनी, बसंत लाल, विपिन साहू, राम जनम गुर्जर, फुरमेंहेद्र यादव, विजय कुमार सिंह, सुवंश कुमार राजवाडे, महेंद्र पैकरा,मानसाय राजवाड़े, भूपेंद्र कुमार ,प्रवेश कुमार ,गुलाबचंद सोनपाकर, श्याम देव, आनंद कुमार, अशोक सिंह, श्यामबरन सहित अन्य एकल अभियान के सदस्य,आचार्य गण उपस्थित रहे।