गायब पानी टंकी सरपंच के घर के सामने हुआ खड़ा,बड़ा चक्के के जगह लगा दिया गया छोटे छोटे चक्का,ग्रामीणों में नाराजगी।

बिप्लब

पखांजूर:- तीन माह पूर्व गांव से गायब हुआ पानी टैंकर ग्रामीणों को एक वेल्डिंग दुकान में मिला। जिस वेल्डींग दुकान में टैंकर मिला वहां उसके चक्के खोल दिऐ गऐ थे और इन चक्कों का उपयोग दूसरे टैंकर में कर लिया गया था। विवाद के बाद जिसके बाद टैंकर वापस सरपंच के घर लौट आया है। वेल्डिंग दुकानदारा द्वारा टैंकर में चक्के लगा उसे सरंपच के घर छोड़ दिया गया। पर ग्रामीणा इस मामले में सरंपच और वेल्डिंग दुकानदार के खिलाफ सक्त कायर्वाही की मांग पर अड़े हुए है। तो वहीं टैंकर देने वाली जिला पंचायत सदस्य अंजली अधिकारी ने भी दोषियों पर कायर्वाही की मांग की है।विकासखंड कोयलीबेड़ा के ग्राम पंचायत एसेबेड़ा में जिला पंचायत सदस्य कापसी द्वारा 2.50 लाख की लागत से दिया गया पानी टैंकर तीन माह पूर्व गांव से ले जाया गया था पर तीन माह तक जब टैंकर वापस गांव नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने इस टैंकर की सुध ली तो यह टैंकर मथुरा बाजार स्थित उज्जवल वेल्डिंग दुकान में मिला जहां इस टैंकर के चारों चक्कों को खोल इन चक्कों का उपयोग अन्य टैंकर में कर लिया गया था। वेल्डिंग दुकानदार द्वारा इस टैंकर के अन्य पार्ट का भी इसी प्रकार खोल कर अन्य टैंकर में उपयोग करने की तैयारी थी पर समय रहते मामला खुल गया। ग्रामीणों द्वारा इस मामले में शिकायत शुरू हुई और इस संबध में खबर का प्रकाशन भी किया गया। जिसके बाद वेल्डिंग दुकानदार द्वारा उक्त टैंकर में चारों चक्कों को लगाया गया और रविवार को ही उसे ग्राम पंचायत एसेबेड़ा के सरपंच अमित मंडावी के घर में छोड़ दिया गया। गांव के गोलक विश्वास, उपसरपंच सिर्द्धत सम्मदार, कृष्णपद बैरागी, निवारण मंडल, विष्णु चैधरी, गौतम बाबली आदि ने बताया की वापस आया टैंकर में जो चक्के वेल्डिंग दुकानदार द्वारा लगा कर भेजा गया है वह चक्के छोटे है। जब इस सबंध में वेल्डिग दुकानदार से जानकारी लगी गई तो उसने बताया की वतर्मान में उसके पास बड़े चक्के नहीं है चक्के आते ही वह टैंकर में बड़े चक्के लगा देगा। पर इस टैंकर में लगे चक्के कहां गऐ इस संबध में पूछा गया तो वेल्डिंग दुकानदार ने चुप्पी साध ली। ज्ञात हो की उक्त दुकानदार द्वारा भी टैंकर का निमार्ण किया जाता है और अब तक कई टैंकर की शासकीय सप्लाई की जा चुकी है अनुमान है की इस टैंकर के चक्कों का उपयोग अन्य टैंकर में कर बेच दिया गया है। ग्राम पंचायत एसेबेड़ा के सरंपच अमित मंडावी ने बताया की टैंकर वापस आ गया है अब इस टैंकर को पंचायत में रखा जाऐगा गांव में रहने से कोई भी ले जाता है वापस नहीं करता जिस कारण विवाद हो रहा है एसे में पंचायत में टैंकर रहेगा तो पंचायत इसकी नियमित निगरानी रखेगी।