
नवापारा राजिम :- जय बजरंग युवा सेवा समिति के समस्त सदस्यों द्वारा इसरो के पूरे टीम को बहुत-बहुत बधाई देते हुए वंदे मातरम, भारत माता की जय नारे लगाए और इसरो के समस्त वैज्ञानिक एवं टीम को जिस प्रकार चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग कर भारत को गौरवान्वित किया और विश्व गुरु के रूप में हमें प्रदर्शित किया। चम्पेश्वर महादेव सभी वैज्ञानिकों के बुद्धि की क्षमता बढ़ावे और ऐसे ही हमारे देश निरंतर आगे बढ़ता रहे और विश्व गुरु कहलावे। इस मौके पर भक्तों को प्रसाद बांटी गई तथा वैज्ञानिकों के मेहनत एवं लगन पर खुशी जाहिर किया।
