
राजिम:- जिला प्रशासन गरियाबंद की अभिनव पहल पुस्तक दान महाभियान के अंतर्गत गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं द्वारा पूज्य गुरुदेव पंडित राम शर्मा आचार्य जी के द्वारा लिखित युग साहित्यों में से 101 नग साहित्य गरियाबंद जिला के जिलाधीश महोदय को भेट किया गया।वास्तव में यह पूरे जिले के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रम है क्योंकि जो किताबे हमारे घर में पड़े है वो किसी और के लिए वरदान साबित हो सकता है।इस अभियान को सफल बनाने में अधिकारी, कर्मचारी,शिक्षक,विद्यार्थी एवम् आमजनों का विशेष योगदान है।जिलाधीश महोदय आकाश छिकारा जिला के अधिकारियों के साथ उत्कृष्ट गरियाबंद के तहत कक्षा 10वी और 12 वी के मासिक टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान करने एवम् बच्चो के हौसला बुलंद करने पहुंचे हुए थे ।साहित्य भेंट करने वालो में वरिष्ठ कार्यकर्ता पवन गुप्ता,रामनारायण यदु ट्रस्टी,संतराम ध्रुव ट्रस्टी,राम साहू इकाई प्रमुख,सुभाष शर्मा समन्वयक,संतोष साहू समन्वयक एवम् युवा प्रकोष्ठ से जिनेन्द्र ध्रुव उपस्थित थे।
