उत्कृष्ट खिलाडी प्रीति यादव को मुख्यमंत्री ने किया पुरस्कृत l

फिंगेश्वर :- विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरभाठा “फिंगेश्वर” की प्रीति यादव पिता रमेश यादव 16 अगस्त को जगदलपुर मे बसंत ग्रुप द्वारा आयोजित प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाडी सम्मान समारोह मे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मोमेंटो प्रसासित पत्र व 51000 रुपए पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया प्रीति यादव ने 400,200,100 मीटर रेस मे रजत पदक एवं लंबी खुद, गोला फेक मे 2011-12 मे 3 रजत पदक और 2012-13 मे 3 रजत पदक और 2014-15 मे एक रजत पदक 2016-17 मे एक केस पदक 2017-18 मे केस पदक एवं 2020-21 और 2021-22 मे भागीदारी निभाया है। इस उपलबधि को देखते हुए छत्तीसगढ़ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 2019-20 का खेल अंकारण समारोह मे शहीद पंकज विक्रम खेल पुरस्कार हेतु चयनित हुई है। जिसमे मनोज यदू सरपंच बरभांठा, जगदीश यदू, यशवंत यादव छुरा, तेजेश यदु, गोपेश यदु,उग्रसेन यादव मनोज यदु समस्त यादव समाज के लोगो हर्ष व्यक्त करते हुए ने बधाई एवम शुभकामनाएं दिया।