
सुकमा :- स्वास्थ्य फेडरेशन से जुड़े बीएमओ, डॉक्टरस, स्टाफ नर्स, ग्रामीण सवास्थ्य संयोजक, सहायक चिकित्सा अधिकारी, सहित रेगुलर अधिकारी व कर्मचारी 21 अगस्त से जिला स्तर पर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। वेतन विसंगति सहित 5 सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य फेडरेशन से जुड़े रेगुलर अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक के बाद लिया गया निर्णय। जहां जिला स्तरीय अनिश्चितकालीन आंदोलन के संबंध में चर्चा कर अगामी 21 अगस्त से अनिश्चित कालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है।

सरकार द्वारा डॉक्टर, नर्स, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, अधिकारियों की मांगों पर आज तक ध्यान नहीं दिया। इससे नाराज होकर स्वास्थ्य विभाग के 14 संगठन ने एक साथ मिलकर स्वास्थ्य फेडरेशन बनाकर हड़ताल करने का एलान किए है। इससे पहले 11 अगस्त को एकदिवसीय धरना रायपुर में दिया गया था। जिसमे पूरे प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मचारीयो ने हिस्सा लिया था। मांग पूरी नहीं होने पर 21 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनकी प्रमुख मांग वेतन विसंगति 2200 ग्रेड-पे से 2800 ग्रेड-पे, प्रति माह अतिरिक्त कार्य का अतिरिक्त वेतन, कोविड भत्ता समेत अन्य शामिल हैं।
