जिला प्रशासन की अभिनव पहल के अन्तर्गत बोलेगा बचपन जोन स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन संकुल केन्द्र खड़मा में आयोजित किया गया।

मुड़ागांव(कोरासी) :- जिला प्रशासन की अभिनव पहल के अन्तर्गत बोलेगा बचपन जोन स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन संकुल केन्द्र खड़मा में आयोजित किया गया। जिसमें संकुल केन्द्र जरगांव खड़मा रानीपरतेवा,करचाली पंक्तियां,पीपरछेड़ी के प्रतिभागी बच्चे सम्मिलित हुए। विभिन्न विधाओं में बच्चों ने भाग लिया।जिसका परिणाम इस प्रकार रहा कक्षा 3से5 स्तर में कविता वाचन में कु गीत प्रथम पीपरछेड़ी, से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बोलेगा बचपन एक अनूठा कार्यक्रम साबित हो रहा है। बच्चे बेबाक अपनी बात आत्म परिचय,भाषण के माध्यम से रखें। किसी ने दहेज प्रथा पर बोला किसी ने कोरोनावायरस के बारे में बताया। किसी ने छत्तीसगढ़ के बारे में बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संकुल केन्द्र समन्वयक गिरवर ध्रुव,माधव ध्रुव, प्रेमनारायण ध्रुव,बालकृष्ण छेदैहा,राकेश देवांगन,सुष्मा गिलहरे, हेमलाल यादव शिक्षक, रेणु देवांगन,डागेश्वरी साहू,रामेश्वर ध्रुव,कामताप्रसाद ध्रुव,भोज साहू, खेमचंद साहू,प्रकाश पटेल, देवनारायण यादव,चमन साहू,मनहरण साहू, देवेन्द्र ध्रुव, विक्रम बासंवार,जागेश्वर ध्रुव, धर्मेंद्र साहू,केशव साहू,निरमिला ठाकुर,कनक लता माण्डले,संतोष साहू आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन जागेश्वर ध्रुव के द्वारा किया गया।