
गरियाबंद:- आजादी का पर्व था, जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस का आयोजन पुलिस प्रेड ग्राउंड गरियाबंद में हुआ जिसमें मुख्य अतिथि संसदीय सचिव विकास उपाध्याय थे, गरियाबंद जिले में विभिन्न कार्य में उत्कृष्ट कार्य कर पहचान बनाने वाले व्यक्ति का सम्मान किया जिसमें ग्राम पोंड़ के खेमराज साहू का पर्वतारोहण के क्षेत्र में सम्मान किया ।

पोंड़ गरियाबंद के युवा खेमराज साहू राजकीय भाषा छत्तीसगढ़ी में डिग्री लेकर एडवेंचर के क्षेत्र में प्रकृति और समाज के मध्य सामंजस्य स्थापित करने के लिए 15 अगस्त 2022 को छत्तीसगढ़ की सबसे उची चोटी गौरलाटा बलरामपुर जिला में आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में 1225 मीटर की चोटी फतह कर छ दोस्तों के साथ 75 फुट का तिरंगा लहराया और छत्तीसगढ़ सरकार की योजना के बारे में जानकारी बताया, वर्तमान 17 जनवरी 2023 को उत्तराखण्ड के केदारकंठा चोटी फतह कर माइनस डिग्री वाले बर्फीला चोटी में 12500 फीट की उचाई पर अद्भुत गरियाबंद का थीम रख पोस्टर विमोचन किया, पोस्टर के माध्यम से छत्तीसगढ़ के उस गरियाबंद जिले का प्रतिनिधित्व किया जिसका गठन 2012 में हुआ ।

साथ ही उत्तराखण्ड की चोटी पर जीते जी रक्तदान,मरणोपरांत नेत्र दान व अंगदान के पोस्टर से जानकारी दिए, साथ ही रायपुर से सायकल यात्रा करते हुए राजिम तक राजिम माघी पुन्नी को प्रमोट किया, समाजिक गतिविधियों में शासकीय व प्राइवेट स्कूलों में नशा संबंधित जानकारी, नशा पर निबंध, यातायात संबंधित जानकारी, स्वच्छता संबंधित, बैड टच- गुड के बारे में जानकारी, प्राथमिक उपचार संबंधित जानकारी और इन्ही कारणों से यह सम्मान खेमराज साहू को आजादी के अमृत महोत्सव में मिला|
