करनाल पुलिस द्वारा 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के शहीद वीर सिपाही मेहर सिंह की याद में उसके परिजनों को स्मृति चिन्ह भेट किया गया l 

करनाल :-बिन्दर शर्मा इन्द्री

करनाल :-करनाल पुलिस द्वारा प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के शहीद वीर जवानों को याद किया जाता है । इस बार भी 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक  शशांक कुमार सावन के कार्य कुशल में शहीद वीर जवानों को याद किया गया। हरियाणा पुलिस के शहीद सिपाही मेजर सिंह 21 नवंबर, 2001 को करनाल रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात थे । उस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की गई। बहादुर सिपाही मेजर सिंह असामाजिक तत्वों से मुकाबला करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। आज करनाल पुलिस द्वारा शहीद बहादुर सिपाही मेजर सिंह को स्मृत करते हुए उनके आवास पर जाकर उप पुलिस अधीक्षक यातायात  नायाब सिंह और एसएचओ थाना सेक्टर 32,33 सब इंस्पेक्टर  सलिंदर सिंह और अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा उनके परिजनों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।