लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के ईएण्डएम विभाग में वर्षों से जमे बघेल दिखा रहे खेल ।

भोपाल-अवधेश पुरोहित

भोपाल :- वैसे तो मुख्यमंत्री शिवराज के राज में अनेक अधिकारी हैं जो कि अपनी योग्यता न होने के बावजूद भी सीएम और प्रश्सासनिक मुखिया की मेहरबानी से मजे ले रहे हैं, भोपाल के सतपुड़ा भवन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में विगत पांच वर्षों से जमे अशोक बघेल पात्रता न होते हुए भी विभाग के प्रमुख बनकर पांच वर्षों से अधिक अपने विभाग की कुर्सी पर जमे बैठे हैं, जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना है कि सरकार मेहरबान है तो आप क्या कर सकते हैं, सरकार मुझे हटा दे मैं तो जाने को बैठा हूं, लेकिन सरकार के मुखिया और विभाग प्रमुख मेहरबान हैं तो हम यहां से क्यों जायें, ईएण्डएम विभाग के प्रमुख की बातें सुनकर अजीब लगा कि जो सरकार के मुखिया और प्रशासनिक मुखिया आये दिन जरा सी बात पर जिले के कलेक्टर को हटाने में जरा भी संकोच नहीं करते क्या लोक स्वास्थ्य विभाग के मुखिया बघेल पर वह इतना मेहरबान हैं कि वह सालों से एक ही कुर्सी पर जमे होने के बाद भी सरकार को यह चैलेंज कर रहे हैं कि वह नहीं हटाती तो मैं क्यों हटूं, मैं तो जाने को बैठा हूं, उनकी इस चुनौती को लेकर विभाग में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर जारी है।