आस्था -नवरात्रि सेवा समिति किरंदुल के तत्वाधान में माँ दंतेश्वरी के दर्शनार्थ जाने वाले पदयात्रियों के लिए लगाया जा रहा स्टाल 

( शारदीय नवरात्र के अवसर पर सैकड़ों भक्त माँ दंतेश्वरी मंदिर के लिए जाते हैं पैदल )

किरंदुल – शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर किरंदुल नगर के नवरात्रि सेवा समिति बंगाली कैम्प किरंदुल के तत्वाधान में दंतेवाड़ा में स्थित माता दंतेश्वरी के दर्शन करने हजारों की संख्या में भक्त पैदल यात्रा कर माँ दंतेश्वरी के दर्शन करने दंतेवाड़ा जाते हैं जिसको देखते हुए और पद यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार दो दिन से दंतेवाड़ा के सातधार के समीप स्टाल लगाकर पदयात्रा करने वाले भक्तों के लिए पानी फल के साथ साथ अन्य फलहारी व्यंजनों का भी वितरण किया जा रहा है । इस दौरान नवरात्रि सेवा समिति बंगाली कैम्प किरंदुल के सुनील गुप्ता ,बप्पी मजूमदार और सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से रहती है ।