महासमुंद जिले मैं ज़िला कार्यकारिणी की बैठक किया गया l 

महासमुंद :- जिसमे विधानसभा के ब्लॉक के युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भूपेश है तो भरोसा है अभियान के तहत घर घर जा कर लोगों से जनसंपर्क किया जा रहा है एवं शाशन की योजनाओं के बारे में जानकारी लोगों तक पहुचाने का काम किया जा रहा है। इस अभियान के बारे में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बादल मक्कड़ ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा इस अभियान के तहत जिले के सभी विधानसभा में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सभी गांव तक पहुँच कर शासन की योजनाओं के बारे में लोगो को जानकारी देंगे और किसी योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है तो हितग्राही कार्ड अभियान के माध्यम से लोगों की बात शासन तक पहुचाने का काम करेंगे इस अभियान के तहत युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता के द्वारा गाँव मे घूम कर लोगों के घरों पर जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में पॉम्पलेट बांटा जा रहा है,साथ ही हितग्राही पंजीकरण फॉर्म पर ऑफलाइन एवं ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में जनता को जानकारी दिया जा रहा है।अगर लोगों को सरकारी योजनाओं को लेकर किसी तरह की समस्या आ रही है उसे दूर करने की जानकारी शासन को दी जा रही है। इसके लिए युवा कांग्रेस ने रजिस्ट्रेशन कॉल नंबर भी जारी किया है। 90900-29090 इस पर मिस कॉल कर छत्तीसगढ़ की जनता अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती है। रजिस्ट्रेशन कराने वालों तक यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता योजनाओं की जानकारी भी पहुंचाएंगे।युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  आकाश शर्मा जी के प्रमुख उपस्थिति व लोकसभा प्राभारी लोकेश वसिष्ठ जी,ज़िला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रश्मी चंद्राकर जी  राशि महिलांग अध्यक्ष नपा,प्रदेश उपाध्यक्ष चाकेश्वर गल्पड्डे जी, जिला प्रभारी आदिल आलम खैरानी जी प्रदेश सचिव निखिलकांत साहू जी ज़िला अध्यक्ष जसमीत बादल मक्कड़ जी और समस्त विधानसभा के सह प्रभारी फ़हीम शेख़ जी मनहरण वर्मा जी शिवम् तिवारी जी विशाल राजानी जी ज़िले के सभी पद अधिकारी चारो विधानसभा अध्यक्ष उपस्थित थे अध्यक्षो की उपस्थिति में “हितग्राही कार्ड अभियान ” का महासमुंद जिला युवा कांग्रेस ने शुभारंभ किया।