मंडल स्तरीय बैठक प्रदेश एवम जिला नेतृत्व के आह्वान पर सम्पन्न हुआ।

राजिम :- भारतीय जनता पार्टी मंडल राजिम स्तरीय बैठक प्रदेश एवम जिला नेतृत्व के आह्वान पर सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य वक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता भागवत हरित ने कहा कि बूथ में कार्यकर्ता अपने अपने काम मे लग जाये निश्चित ही कमल खिलेगा। कार्यकर्ताओ से भाजपा सगठन को मजबूत करने पर सभी वक्ताओं ने जोर दिया। मंडल प्रभारी चिरंजीव देवांगन जिला अध्यक्ष राजेश साहू, प्रदेश प्रवक्ता किशान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू, राजू सोनकर, संजू चंद्राकर, कमल सिन्हा, रोहित साहू, शेखर साहू , सोमप्रकाश साहू, शरद पारकर, चंदन साहू, धर्मेंद्र ध्रुव, पूरन यादव, रिकेश साहू, ओमप्रकाश आडील, रेखा सोनकर, अनिता यादव, मधु नथानी, खुशी साहू, सहित उपस्थित थे। बैठक में शक्ति केंद्र के संयोजक , सहसंयोजक, एवं प्रभारी, BLA-1-BLA-2 बूथ अध्यक्ष सहित उपस्थित थे।