
मुड़ागांव(कोरासी) :- ग्राम पंचायत मुड़ागांव के आंगनबाड़ी क्रमांक 1-2के भवन बरसात में पानी से भर जाता है।जिससे आंगनबाड़ी मे छोटे छोटे बच्चों पर खतरा मडरा रही है बच्चे भरे पानी को पार कर जाते है वही बारिश के दिनों मे पढ़ाने जाने मे तकलीफ़ होती है। बरसात में किसी के चौराहे पर पढ़ाने मजबूर हो जाते हैं। यहां नाली निर्माण के लिए ग्राम पंचायत द्वारा जिला पंचायत सदस्य श्रीमती केसरी धु्व को आवेदन दिए थे। लेकिन अभी तक स्वीकृत नहीं हुआ है। इसके संबंध में ग्रामवासी ज़िला पंचायत सदस्य के पास गए थे । जिला पंचायत

सदस्य मेडम ने बताया कि उनके द्वारा प्रस्ताव 23/9/22 को जिला पंचायत गरियाबंद भेज दिया गया है। और जनपद पंचायत छुरा से प्राक्कलन नक्शा खसरा दिनांक 12/4/23 को जिला पंचायत गरियाबंद भेजा जा चुका है । तो नाली निर्माण की स्वीकृति अभी तक क्यों नहीं हुआ ।कहा पे रुक गया है। ये किसकी लापरवाही है। जिला पंचायत की है या जनपद पंचायत की । ये घोर लापरवाही है।
