
बीजापुर :- आयुर्वेद पद्धति से जिले के चिकित्सकों द्वारा बेहतर उपचार करके जटिल से जटिल रोगो से मरीजों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया जा रहा है। जिससे लोगो में आयुर्वेद पद्धति से ईलाज कराने के प्रति रूझान देखने को मिल रहा है। ऐसे ही भैरमगढ़ ब्लाक के बेदरे निवासी मरीज सोमा पालो को आयुर्वेद से लाभ हुआ सोमा पालो बताते हैं कि 02 वर्षों से घुटनों में दर्द, सूजन (वातरोग) से ग्रसित था जगदलपुर के बड़े-बड़े डाक्टरों से ईलाज करने के बाद भी आराम नही मिला यहां तक डाक्टरों ने मुझे घुटनों का आपरेशन कराने का भी सलाह दे दिया फिर मुझे मेरे जान-पहचान के लोगो ने आयुर्वेद पद्धति से ईलाज कराने की सलाह दी फिर मैने आयुष प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुटरू के डा. अरविंद आचार्य द्वारा ईलाज करवाया ईलाज के दौरान मुझे वातान्तक टेबलेट, योगराज, गुग्गूलू एकांगवीर रस अर्थोबीन टेबलेट, लाक्षायदि गुग्गूलू, अर्थोबीन सीरप एवं नारायण तेल को दिया गया। डाक्टर के सलाह पर नियमित दवाईयों का सेवन और मालिश से मुझे स्वास्थ्य लाभ मिला जिसके लिए मै कुटरू के अस्पताल के डाक्टर एवं सभी स्टाफ का सदैव आभारी रहूँगा।
