सरस्वती शिशु मंदिर मगरलोड में छात्रसंघ का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ।

संवाददाता राजेंद्र साहू मगरलोड

मगरलोड :- सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय मगरलोड में शिशु भारती,बाल भारती, एवम किशोर भारती का चुनाव एवं शपथ ग्रहण संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पुजन वंदन के द्वारा हुआ।। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय समिति के अध्यक्ष एनआर साहू द्वारा बच्चों को उनके पद की शपथ दिलाई और कहा कि विद्यालय के संचालन में छात्रसंघ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है,और इससे बच्चों की नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।उन्होंने सभी बच्चों को बधाई दी।। संस्था के प्राचार्य के असवंत कुमार ध्रुव ने निर्वाचित हुए बच्चों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए सभी को शुभकामनाएं प्रदान की। स्नेहा साहू (10वी) को किशोर भारती अधक्ष्य,आरती सिन्हा (9वी) उपाध्यक्ष,रेणुका सचिव साहू(10वी),सेनापति धनश्री साहू, तारेंद्र,उपसेनापति सोनम,सुरेंद्र पटेल,।बाल भारती में अध्यक्ष दीपमाला साहू,उपाध्यक्ष वारुणी साहू,सचिव खुशबू साहू,सेनापति लीना साहू,गीतिका साहू, उपसेनापति वर्षा ध्रुव। शिशु भारती में अध्यक्ष लीना साहू,उपाध्यक्ष भावना साहू,सचिव थनुप,सेनापति लक्ष्मीनारायण,उपसेनापति डगेश्वर निषाद को बनाया गया।।विद्यालय के आचार्य रूपचंद साहू,डेमन पटेल, टकेश्वर साहू,उमाशंकर साहू,चुम्मन निषाद, वेदु साहू, डिलेश्वरी सिन्हा,रुखमणी दीवान,ईश्वरी साहू, रामेश्वरी साहू,देविका साहू,सुभद्रा साहू सहित पूरे स्टाफ ने बच्चों को शुभकामनाएं दी।