नियमितीकरण की मांग को लेकर संविदा कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री के नाम विधायक को सौंपा ज्ञापन।

सुरेन्द्र मिनोचा
चिरमिरी :- छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष डॉक्टर कृति चौहान के नेतृत्व में आज संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यगण मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ.विनय जायसवाल के कार्यालय में पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपा है।

संविदा कर्मचारी महासंघ ने विधायक के समक्ष नियमितीकरण की मांग रखी, उन्होंने मनेंद्रगढ़ विधायक से मांग करते हुए कहा कि हमें इस सरकार से काफी उम्मीदें है कि हमारी नियमितीकरण की मांग पूरी होगी,इसलिए हम सभी आपके पास पहुंचकर आपके माध्यम से राज्य के मुखिया को नियमितीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंप रहे हैं और हमें पूरा विश्वास है कि आप और हमारे मुखिया इस मांग को प्राथमिकता देंगे।मौके पर उपस्थित मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने कहा कि संविदा कर्मचारी महासंघ के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन प्राप्त हुआ है,जिससे मैं तत्काल मुख्यमंत्री को अवगत करते हुए आप लोगों की मांग पूरी हो सके यह बात मैं उनके समक्ष रखूंगा।

अब देखना यह होगा कि छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी जो पिछले कई दिनों से अपने नियमितीकरण की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए पूरी करते हैं या नहीं।