
राजिम :- भारत स्काउटस एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन,कैलाश कुमार सोनी राज्य सचिव,डी एस चौहान जिला शिक्षा अधिकारी व जिला आयुक्त व जिला सचिव रोमन लाल साहू के मार्गदर्शन में एवं डी ओ सी आशीष साहू,डी ओ सी गाइड सीमा साहू के नेतृत्व में जिला स्तरीय तृतीय सोपान/निपुण स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 26 जुलाई से 29 जुलाई तक शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजिम में किया गया। इस प्रशिक्षण में जिले पांचों विकासखण्ड से 200 स्काउट- गाइड,रोवर रेंजर शामिल हुए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मधुबाला रात्रे सभापति जनपद पंचायत गरियाबंद थे।अध्यक्षता जिला मुख्य आयुक्त बैशाखू राम साहू ने किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पुष्पा जगन्नाथ साहू, जिला उपाध्यक्ष व जनपद पंचायत अध्यक्ष, डॉ रामकुमार साहू पूर्व जिला मुख्य आयुक्त, संजीव चंद्राकर आजीवन सदस्य, भारद्वाज सर टी आई राजिम, भारती अग्रवाल प्राचार्य, नूतन साहू कवि एवं समाज सेवी, ईश्वरी साहू समाज सेवी, ईश्वरी साहू, ज्ञानानंद साहू उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों हंस वाहिनी, ज्ञान दायिनी मां सरस्वती की दीप प्रज्वलित व पूजा अर्चना के साथ किया गया।तत्पश्चात ग्रेट कैंप का शुभारंभ स्काउट गाइड के द्वारा संत कबीर के दोहे का चारों दिशाओं में संदेश के माध्यम से सस्वर वाचन भाईचारा, प्रेम शांति एवं ज्ञान का संदेश देकर किया गया। फिर चारों संदेश वाहकों, मुख्य अतिथि, अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथियों के द्वारा शिविर ज्वाल प्रज्वलित कर किया गया। सभी स्काउट गाइड के द्वारा शिविर ज्वाल गीत गाया गया। इस अवसर पर जिला सचिव रोमन लाल साहू द्वारा शिविर प्रतिवेदन लवाचन किया गया। तत्पश्चात विभिन्न शालाओं से आए हुए स्काउट-गाइड /रोवर रेंजर द्वारा छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मधुबाला रात्रे ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर में आपसी सहयोग, प्रेम,भाईचारा के साथ सीमित साधनों एवं अभाव में जीवन जीने की कला सिखाती है। उन्होंने आगे कहा कि नशा नाश की जड़ है। नशापान के सेवन से शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक शक्ति का विघटन होता है। साथ ही उनके द्वारा जिला स्काउट गाइड संघ को वाटर कूलर के लिए पचास हजार रुपए देने की घोषणा की। बैशाखू राम साहू जिला मुख्य आयुक्त ने कहा कि जीवन में संस्कार का बहुत महत्व है। संस्कार विहीन मनुष्य पशु के समान होता है हमें जो मानव जीवन मिला है उसे परोपकार, दूसरों की सेवा में लगा देना चाहिए। टीआई भारद्वाज ने कहा कि निस्वार्थ भाव से सेवा करना भी देश सेवा है। हमें बाढ़, दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा के समय लोगों की करनी चाहिए।डॉ रामकुमार साहू ने कहा कि स्काउट गाइड के माध्यम से समाज में एक नया आयाम गढ़ रहे है। हम एक अच्छे नागरिक बन कर देश का सेवा का कार्य करते हुए अपने शिक्षा संस्कृति एवं संस्कार को न भूले स्काउट गाइड के माध्यम से शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक शक्ति का विकास होता है। पुष्पा जगन्नाथ साहू ने कहा कि अनुशासन स्काउट गाइड की रीढ़ है और स्काउट गाइड को प्रशिक्षण शिविर में अनुशासन के साथ आत्मनिर्भरता का पाठ सिखाया जाता है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से व्यक्तित्व को निखारने के अवसर मिलता है।संजीव चंद्राकर आजीवन सदस्य ने कहा कि सीखना एक सतत प्रक्रिया है। सीखने के लिए कोई उम्र नही होती। आप सभी शिक्षा के साथ साथ संस्कार, संस्कृति एवं सेवाभाव को जीवित जरूर रखे।भारती अग्रवाल प्राचार्य ने कहा कि स्वस्थ शरीर मे स्वच्छ मन निवास करती है। आप लोग जो इस प्रशिक्षण में सीखे है उसे अवश्य ही अपने दैनिक जीवन मे उतारने की बात कही। नूतन साहू ने शिक्षाप्रद कविता गाकर सभी प्रशिक्षार्थी को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव रोमन लाल साहू व आभार व्यक्त डी ओ सी सीमा साहू ने किया। इस मौके पर विकासखण्ड सचिव एस एस कंवर, लुकेश्वर प्रधान, टेक्नीकल प्रभारी चैतन्य यदु, जिला मीडिया प्रभारी पूरन लाल साहू, गिरवर यादव, हिरउ राम साहू, उमाकांत साहू,भोजन प्रभारी प्रेमलाल साहू, रवि तारक, सुरेखा सेन, दीप्ति साहू, अंजू डेकर, गंगा साहू स्काउट गाइड व रोवर रेंजर उपस्थित थे।
