
तखतपुर :- वीरांगना अहिल्याबाई होलकर साहित्य समिति के तत्वाधान में गठन उपरांत प्रथम बैठक एवं विचार गोष्ठी काव्य गोष्ठी का आयोजन तखतपुर स्थित मिडिल स्कूल सदर बाजार में किया गया कार्यक्रम में विचार गोष्ठी और काव्य गोष्ठी २ भाग में की गई कार्यक्रम का शुभारंभ वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर की छाया चित्र पर पुष्पांजलि दीपदान कर गायत्री महामंत्र पाठ से किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रदेश अध्यक्ष नारायण प्रसाद पाली द्वारा समिति की योजना और उद्देश्य तथा वीरांगना अहिल्याबाई होलकर के संक्षिप्त जीवन परिचय पर प्रकाश डाला,नए रचनाकार साहित्यकार की रचनाओं का प्रकाशन और नवोदित कवि लेखकों पत्रकारों को मंच देना, अच्छे साहित्य का प्रचार-प्रसार और स्वाध्याय हेतु जन जन को प्रेरित करना मुख्य उद्देश्य. बताया है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता साहित्यकार दिनेश दुबे ने वीरांगना अहिल्याबाई होलकर को राष्ट्र की गौरव और आराध्य देवी बताते हुए कहा कि उनके शासनकाल में धर्म अध्यात्म कला साहित्य व्यापार और सेवा कार्य बड़ी संख्या में हुए चारों धाम सहित हजारों मंदिरों का जीर्णोद्धार उन्होंने कराया जो आज भी उनकी गौरवगाथा को प्रतिपादित करता है काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में शानदार भव्य प्रतिमा महारानी की स्थापित है। उनके सम्मान में साहित्य समिति का गठन एक बड़े गौरव की बात है खासकर नारी शक्ति के लिए, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि। डॉक्टर गोपाल सिंह ने गीत के माध्यम से माता जी को श्रद्धांजलि समर्पित किया।वर्तमान समय में महिलाओं के प्रति हो रहे विभिन्न राज्यों में अमानवीय कृत्य के प्रति विचारकों ने अपने विचार रखते हुए, सीताराम श्रीवास बलदाऊ कौशिक रीना ठाकुर बल् दाऊ गुप्ता सभी ने रोष व्यक्त करते हुए शासन प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की। कार्यक्रम के द्वितीय भाग में कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें भीखम कौशिक में तय बरस जा रे बदरा काव्य पाठ कर पावस ऋतु का संदेश दिया। बंदना पटेल ने छत्तीसगढ़ी राजभाषा गीत अरपा पैरी के धार गायन कर सु मधुर स्वर से सबका मन मोह लिया, ईश्वर कुमार भारती ने माता अहिल्याबाई होलकर के सम्मान में कविता का पाठ किया। रीना ठाकुर द्वारा अपना विचार रखते हुए बच्चों को संस्कारवान बनाने हेतु अपने बच्चों पर नजर रखने हेतु आह्वान किया ताकि व्यक्ति परिवार और समाज में माता का उचाई स्थान है यदि माता सजग है तो बच्चे के ऊपर अच्छा संस्कार पड़ता है।
इस प्रकार उपस्थित कवि एवं साहित्यकारों ने अपने विचार गद्य एवं काव्य के माध्यम से रखें साहित्यकार एवं छत्तीसगढ़िया कवि दिनेश दुबे ने कार्यक्रम को बहुत ही शानदार बताया और एक छत्तीसगढ़ी रचना प्रस्तुत की तनु संग म चल महू संग म चल,
कार्यक्रम का शानदार संचालन नारायण प्रसाद पाली एवं आभार व्यक्त ईश्वर कुमार भारती ने किया कार्यक्रम में तखतपुर बिलासपुर मुंगेली पथरिया के सम्मानित जन उपस्थित रहे। ओमप्रकाश देवांगन शिवराम गुप्ता प्रज्ञा नारायण पाली महेंद्र गुप्ता मीरा पाली रीना ठाकुर अश्वनी कुमार पटेल छबीलाल पटेल ओम पटेल भीखम कौशिक सीताराम श्रीवास एवं बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी भाई-बहन उपस्थित रहे सभी को परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी, तपोभूमि मथुरा से प्रकाशित साहित्य श्रीफल एवं शाल भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया गया।
उक्त जानकारी समिति के प्रदेश अध्यक्ष नारायण प्रसाद पाली द्वारा दी गई
