स्वास्थ्य केंद्र हसदा में पिंक आई आंखो में संक्रमण एवं चेकअप के लिए पहुंच रहे व्यक्ति।

संवाददाता राजेंद्र साहू मगरलोड

मगरलोड :- आंखों में चुभन के साथ उसके लक्षण शुरू हो रहे हैं। 24 घंटे के अंदर पानी बहने से लेकर आंखें लाल होने तक की स्थिति में पीड़ित पहुंच रहे है मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसदा में लगातार आ रहे हैं अन्य बीमारी की तरह यह भी 4 से 60 साल तक में ज्यादा देखा जा रहा हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसदा से नेत्र सहायक अधिकारी देवेंद्र कुमार साहू ने बताया कि यह एक तरह का वायरल इंफेक्शन है जो तेजी से फैलता है यह समस्या मौसम परिवर्तन वह नमी की वजह से तेजी से होती है मरीजों को आंख लाल होना, चुभन, दर्द ,खुजली पलकों का सूजन होना यह सामान्यतः 5 से 7 दिन में ठीक हो जा रहा है। सभी
शासकीय अस्पतालों में कंजक्टिवाईटीस के लिए निशुल्क दवाई दिया जा रहा है।
मरीज के सम्पर्क से यह बीमारी संक्रमण से फैल रहा है
सावधानियां वायरल इंफेक्शन है तो दूसरों के साथ तोलिया दुसरो के साथ साझा न करे ,कपड़ा,रुमाल, टावेल, और उपयोग की गई चादर का आंखों का मेकअप सामान ,आई ड्रॉप्स आदि साझा ना करें। व्यक्ति अगर आंखों से हाथ लगाने के बाद किसी से हाथ मिलाते हैं हाथ से मिलाने वाला अगर उस हाथ को अपनी आंख में लगाते हैं और आंखों में हाथ लगाने के बाद काफी किताब को छुआ है उसे टीचर के छूने से आंखों में फैलता है।

  • अपने हाथ बार-बार साबुन से धोए एवं अपने आंखों को छूने से बचें।
  • संक्रमित व्यक्ति को तीन दिन लोगों से दूरी बनाना चाहिए।
  • भीड़ वाली जगहो में जाने से बचे व बंद चश्मा अवश्य लगाये
  • सावधानी बरते व नेत्र चिकित्सक को अवश्य दिखांए