सुकमा :- सुकमा जिले के एर्राबोर मे पोटाकेबिन में पढ़ने वाली 7 साल की बच्ची के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा शनिवार की रात्रि पोटाकेबिन में पढ़ने वाली छात्रा के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म कर इंसानियत को शर्मसार कर दिया।
आपको बता दें ये पुरा मामला एर्राबोर थाना अंतर्गत एर्राबोर का है, गगनपल्ली निवासी छात्रा पोटाकेबिन मे पहली कक्षा मे अध्यनरत थी, शनिवार रात्रि बच्ची के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किया गया था। इंसानियत को शर्मसार करने वाला यह मामला तब सुर्खियों मे आया जब छात्रा के परिजन बच्ची के साथ हुये अमानविय घटना की जाँच के लिए देर रात थाना पहुंच कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया। परिजनो के शिकायत के बाद अज्ञात अरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 09/23 धारा 456,363,क़,ख़, 324 भाद,4,5,(ड) 6 पोक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज पुलिस घटना की जाँच मे जुट गयी है।
बॉक्स 1
घटना के बाद माता पिता मे भी दिखा डर
उक्त घटना के बाद माता पिता मे भी दिखा डर एर्राबोर पोटाकेबिन मे पढ़ रहे आदिवासी बच्चों की सुरक्षा को लेकर माता पिता की बड़ी चिंता। वहीं कई माता पिता ने पोटाकेबिन को असुरक्षित मानते हुए बच्चों को अपने साथ घर वापस ले जाते दिखे।पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के निर्देश पर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए त्वरित निराकरण हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा गौरव मंडल के अध्यक्षता मे पारुल खंडेलवाल उप पुलिस अधीक्षक बाल अपराध अन्वेषण शाखा सहित 08 सदस्यीय समिति गठित कर मामले जाँच मे जुट गई है।
बाक्स 2
पोटा केबिन अधीक्षिका निलंबित
जिला शिक्षाधिकरी नितिन डंडसेना के आदेश अनुसार हिना खान अधीक्षिका कन्या आवासीय विद्यालय पोटाकेबिन मे छात्रा के साथ घटित घटना की सूचना उच्च कार्यालय को नही देने तथा आवासीय विद्यालय संचालन में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलबिंत किया गया।
बॉक्स3
भाजपाईयों ने राज्य सरकार पर लगाये अरोप
धनीराम बारसे भाजपा जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि शनिवार को घटना घटित हुई है चार दिन बित जाने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि घटना में शामिल कांग्रेसी नेता के सहयोगी के नाम आने के कारण अरोपी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
