पशुधन विकास विभाग के लघुवेतन कर्मचारी संघ के प्रांतीय प्रतिनिधियों द्वारा संसदीय सचिव एवं विधायक  नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री  से विधानसभा में सौजन्य भेंट मुलाकात किए।

राजिम :- संघ के प्रतिनिधिगण द्वारा मुख्यमंत्री को कर्मचारियों के हित में लिए गए फैसले 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता और सातवें वेतनमान अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता दिए जाने पर धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया। साथ ही पशुधन विकास विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी के पद पर पदोन्नति हेतु 10 प्रतिशत के स्थान पर 25 प्रतिशत किए जाने की मांग को गंभीरता से रखा गया। जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा यथाशीघ्र कार्यवाही करने हेतु आश्वासन दिया गया। उक्त अवसर पर छत्तीसगढ़ पशुधन विकास विभाग के लघुवेतन कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष वेदराम सोनकर, उपप्रांताध्यक्ष मिनेश कुमार गौतम, प्रांतीय महामंत्री दंतेश्वरी निषाद, सचिव घनाराम साहू, चोवाराम साहू, एसकुमार नेताम आदि उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रेखराम साहू ने दी।