जैन समाज ने काली पट्टी बांधकर जुलूस निकालकर विरोध किया, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

कामां :- सकल जैन समाज कामां ने 20 जुलाई को अपने अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर काली पट्टी बांधकर, जैन मुनि कामकुमार नंदी की निर्मम हत्या के विरोध में जुलूस निकाला। कामां जैन समाज के कवि डी के जैन मित्तल ने बताया कि समाज के अध्यक्ष सुभाष जैन अगोनिया और संरक्षक महावीर प्रसाद जैन लहसरिया के आह्वान पर जैन समाज ने अपने सभी व्यापार प्रतिष्ठान बंद रखे और सभी जैन त्यागी आश्रम पर एकत्रित हुए।

वहां जैन मुनि को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। फिर त्यागी आश्रम से जैन समाज के सभी पुरुष, महिला और छोटे छोटे बच्चे हाथ में झंडी बैनर लेकर जलूस के रूप में मैन बाजार होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां पर कामां उपखंड अधिकारी दिनेश चंद शर्मा को राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।