
कामां/जिला भरतपुर :- दिगम्बर जैन मुनि कामकुमार नंदी जी की निर्मम हत्या के विरोध में भारत बंद के समर्थन में कामां की सकल जैन समाज भी 20 जुलाई 2023 को अपने सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान ऑफिस बन्द रखेगी और नौकरी वाले अपने अपने काम से छुट्टी रखेंगे। सकल जैन समाज कामां के कवि डी के जैन मित्तल ने बताया कि जैन समाज कामां के अध्यक्ष सुभाष जैन अगोनिया एवं संरक्षक महावीर प्रसाद जैन लहसरिया के निवेदन पर 20 जुलाई को सभी अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर, अपनी नौकरी से छुट्टी लेकर जैन त्यागी आश्रम कामां पर प्रातः 10 बजे सभी जैन महिला, पुरुष, बच्चे एकत्रित होंगे। वहां से शांतिपूर्ण तरीके से एसडीएम कोर्ट पहुंचकर ज्ञापन दिया जाएगा।
