
दंतेवाड़ा :- भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नंदलाल मुड़ामी ने संविदा कर्मियों के पक्ष में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा है कि,सभी संविदा कर्मियों सहित स्वास्थ्य कर्मी विगत कई दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं पूरे प्रदेश के समस्त विभागों सहित स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि ये वही स्वास्थ्य कर्मी हैं जो कोरोनाकाल के समय अपनी जान की परवाह किए बगैर मरीजों की सेवा करते रहे, उस दौरान कई स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान भी गई।जनता की सेवा समर्पित रूप से करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को आज हड़ताल के लिए विवश होना पड़ रहा है। कांग्रेस की सरकार ने जन घोषणा पत्र में जो वादे किए थे उन्हीं वादों को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य कर्मी मांग कर रहे हैं और कांग्रेस सरकार की गैर जिम्मेदारी देखिए गंगाजल की कसमें खाकर झूठे वादे कर सरकार में जरूर आई पर अपने किए हुए वादों को वह पूरा नहीं कर रही है, यह छत्तीसगढ़ की जनता का दुर्भाग्य है। बस्तर संभाग की जनता ने भी 12 विधानसभा सीटों में से 12 सीटें कांग्रेस सरकार को जिता कर दिए, लेकिन कांग्रेस के विधायक जीतने के बाद जनता को भूल गए। दंतेवाड़ा जिला अस्पताल सहित सभी प्राथमिक, सामूहिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था का क्या हाल है स्थानीय विधायक को जाकर देखना चाहिए स्वास्थ्य सेवा के अभाव में रोज कई दुखद खबरें सुनने को मिल रही हैं पर कांग्रेस के विधायकों को इसकी चिंता बिल्कुल नहीं है, अगर चिंता होती तो प्रतिनिधिमंडल बनाकर तुरंत स्वास्थ्य कर्मी की मांगों को पूरा कराने हेतु मुख्यमंत्री से मिलकर चर्चा जरूर करते।पर ऐसा कोई पहल विधायक के द्वारा दिख नहीं रहा है। इधर दंतेवाड़ा जिला का दुर्भाग्य देखिए एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर गंगेश का ट्रांसफर कर यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था को और बुरी तरह से चरमरा दिया गया।
अब सोनोग्राफी, सिटी स्कैन के लिए हमारी गर्भवती माताओं सहित विभिन्न दुर्घटनाओं में गंभीर चोट की जांच सिटी स्कैन द्वारा किया जाता रहा अब क्या होगा इन मरीजों एवम अन्य बीमारी से ग्रीसिट मरीज कहां जाएंगे। इसकी सुध लेने के लिए स्थानीय कांग्रेस विधायक के पास समय नहीं है। मुड़ामी ने अंत में कहा की सभी विभागों में नियमित कर्मचारियों की तरह संविदा कर्मी भी बराबर का काम करते हैं, बिना भेदभाव किए सरकार इनकी मांगों को तत्काल पूरी करे।
