गीदम पुलिस की खड़खड़िया जुआ के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही।

दंतेवाड़ा :- आरोपियों से 8680/-रूपये नगद, 06 नग मोबाईल व खड़खड़िया खिलाने का सामग्री जप्त किया। जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा में अपराधों की रोकथाम एवं आसामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक गौरव राय भा.पु.से., के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन एवं सुश्री आशारानी एसडीओपी के पर्यवेक्षण में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला दन्तेवाड़ा के अंतिम छोर में बसे बड़ेतुमनार साप्ताहिक बाजार में कुछ लोगों के द्वारा खुड़ीखुड़ी नामक जुआ जिसमें ताश के चित्रांकित गोटी के माध्यम से रूपये पैसे से हार-जीत का दांव लगाकर अवैध रूप से जुआ खिलाया जा रहा है। इस सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी के हमराह गीदम पुलिस की टीम साप्ताहिक बाजार बड़ेतुमनार रवाना होकर साप्ताहिक बाजार स्थल में बरगद झाड़ के नीचे खुड़ीखुड़ी नामक जुआ खिलाते हुए 06 व्यक्ति क्रमशः (1) मोहन नाग पिता स्व. अनन्तराम नाग उम्र 37 वर्ष, साकिन-पटेलपारा पुरनतराई, (2) उमेश नाग पिता हीरालाल नाग उम्र 19 वष, सा. टेकनार, पटेलपारा, (3) लखन कुमार पोन्दी पिता रामू पोन्दी उम्र 32 वर्ष, सा. देवीचौक पटनमपारा, सुकमा (4) श्रीवास बघेल पिता रामप्रसाद बघेल उम्र 30 सा. नेलसनार पटेलपारा (5) श्रीनाथ बघेल पिता रामप्रसाद बघेल उम्र 23 वर्ष सा. नेलसनार पटेलपारा (6) राजेश नाग पिता स्व. नानीराम नाग उम्र 25 वर्ष सा. टेकनार पटेलपारा से जुमला नगदी रकम 8680 रु, 06 नग मोबाईल फोन, खुड़खुड़ी खिलाने का ताशपत्ते का चिन्हांकित चार्ट पाम्पलेट, 01 नग, 06 नग गोटी जिसमें ताश पत्ते का चित्रांकित है, 01 नग बॉंस की टोकरी, 01 नग प्लास्टिक की चटाई गवाहों के समक्ष जप्त कर सभी 06 आरोपियों को गिरफ्तार कया गया है। आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 95/2023 धारा 06 छत्तीसगढ़ जुआ, प्रतिषेध अधिनियम-2022 के तहत् मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है।