
मेरठ :- देश के मशहूर शायर “अतहर धौलपुरी” जो मुझे जानते भी ना थे, उन्होंने हाल ही में मुझे जो मेरठ में “मयराष्ट्र नवरत्न काव्य चेतना सम्मान” मिला था उसकी खबर उन्होंने दैनिक भास्कर, छत्तीसगढ़ राज्य के गरियाबंद जिला से एकमात्र प्रकाशित दैनिक अजय उजाला सहित 8-10 अखबारों में मेरे फोटो के साथ पढ़ी, ”उसकी कटिंग भी अपने साथ रखकर लाए” तब उन्होंने कामां के ही एक कवि गोविंद ब्रजवासी से मेरे बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि ” डी के जैन मित्तल “कवि, शायर” कामां में ही रहते हैं। तो उन्होंने फिर धौलपुर के तमाम अखबारों में मेरी ये खबर भी निकलवाई और आज मुझसे मिलने कामां मेरे प्रतिष्ठान पर भी आ गए। बिना परिचय के मुझसे इतना निश्छल प्रेम मन को आनंदित कर गया। फिर खूब सारी बातें हुई, शेरो शायरी हुई, कवि सम्मेलन, मुशायरे आदि की साहित्यिक चर्चाएं हुईं। उनका स्वागत अभिनंदन मैंने और मेरे पापा महावीर प्रसाद जैन ने किया। कुछ दृश्य। कवि डी के जैन मित्तल वाह भाई वाह फेम l
