फिंगेश्वर :- रायपुर आगमन एवं भव्य जनसभा को लेकर भाजपा मंडल फिंगेश्वर का महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय विश्राम गृह में भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ जिसने जिला गरियाबंद के वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू ने कार्यकर्ताओं से अपील किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत करने एवं उनके उद्बोधन सुनने राजिम विधानसभा क्षेत्र जिला गरियाबंद से हजारों हजार की संख्या में जनसभा में उपस्थित होने का अपील किए हैं साहू ने कहा है कि सबके साथ सबका विकास सबका विश्वास सब का प्रयास मोदी जी का मूल मंत्र देश के विकास में है रायपुर चलो रायपुर चलो 7 जनवरी दिन शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जंगी आमसभा आप सभी से अपील है कि उक्त आमसभा में सभी मतदान केंद्र ग्राम एवं प्रत्येक शक्ति केंद्र से अधिकाधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में उपस्थित होने का अपील किया है।
