
कोपरा :- इस समारोह की शुरुआत दीप जलाने से की गई और तदोपरांत विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना की। इस दौरान नवगठित छात्र परिषद के विद्यार्थियों को विद्यालय प्रधानाचार्य युगलकीशोर साहू ने तिलक लगाकर सम्मानित किया और उनको उनकी जिम्मेदारियां सौंपी तथा विद्यालय कल्चरल प्रभारी मिसेज यामिनी साहू मैम ने उन्हें शपथ दिलाई कि वे अपनी जिम्मेदारियों का पूर्णनिष्ठा, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। छात्र-छात्राओं को विभिन्न पदों पर मनोनीत करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्र जीवन में जिम्मेदारियाँ निभाने से नेतृत्व क्षमता का विकास होता है तथा यही क्षमता आगे जाकर राष्ट्र निर्माण के कार्यों के लिये उपयोगी होती है।

इस अवसर पर मास्टर कुशिक साहू (कुणाल) को हेड बॉय और मिस खुशी यादव को हेड गर्ल बनाया गया और अन्य बच्चो को भी क्लास कप्तान एवम् अन्य प्रभार दिए गए। तत्पश्चात विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल किरण भारती ने बच्चो को जोश भरा स्पीच देकर उनका हौसला बुलंद किया और सभी का टीचर्स एवम् बच्चो का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।
