राजीव युवा मितान क्लब व ग्रामवासियों के सहयोग से 1 जुलाई डी जे डांस प्रतियोगिता l 

सुरसाबांधा :- सुरसाबांधा में युवा साथी संगठन, राजीव युवा मितान क्लब के तत्वाधान में व ग्रामवासियों के सहयोग से 1 जुलाई शनिवार को रात्रिकालिन डी जे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के प्रथम सोपान में मुख्य अतिथि डां श्वेता शर्मा प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष, अध्यक्षता सीमा शर्मा जिला उपाध्यक्ष सर्व ब्राम्हण समाज गरियाबंद, विशेष अतिथि कौशिल्या जांगड़े सरपंच ग्राम पंचायत सुरसाबांधा, वेदांत शर्मा पूर्व जिला प्रभारी हिन्दू युवा वाहिनी गरियाबंद एवं द्वितीय सोपान में मुख्य अतिथि शैलेन्द्र साहू सदस्य तेलघानी बोर्ड छ.ग., अध्यक्षता गौरव मिश्रा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत छुरा, विशेष अतिथि योगेश साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर, गौतमा साहू उपसरपंच सुरसाबांधा व नंदकुमार वर्मा अध्यक्ष गौठान समिति सुरसाबांधा होंगे। राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष मुकेश वर्मा ‘मोनू’ ने बताया कि प्रतिभागी टीम के लिये आकर्षक ईनाम भी रखा गया है। मंच संचालन रोशन यादव व मिस रागनी द्वारा किया जायेगा।