करनाल-बिंदर शर्मा

करनाल :- पुलिस अधीक्षक करनाल शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए जिला पुलिस की सीआईए वन की टीम द्वारा नगला चौक रिलायंस पेट्रोल पंप मेरठ रोड पर हरिसंस एनर्जी सेवर फैक्ट्री में से लाखों रुपए के तांबे की डकैती करने के मामले में आठवें आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 26 जून 2023 को एएसआई प्रवीण कुमार सीआईए वन की अध्यक्षता में टीम द्वारा आरोपी कमल हसन पुत्र सलीम अहमद वासी मोहल्ला शेखुपर जिला बरेली उत्तर प्रदेश हाल किराएदार दीप सिंह नगर बरनाल पंजाब को पंजाब से मेरठ जाते समय मेरठ रोड करनाल से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पहले सात आरोपी मुकेश, जसबीर, निसार वासी सुदामापुरी गाजियाबाद, राजबीर वासी पानीपत, अलीमुद्दीन, मुस्तफा व इलवेहसन वासियान मेरठ को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। आरोपी को पेश अदालत करके दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया था। दौराने रिमाण्ड आरोपी के कब्जे से पांच हजार रूप्ये की नगदी बरामद की गई है। इस मामले में संलिप्त रहने वाले अभी करीब पांच आरोपी फरार चल रहे हैं। उनको भी जल्द गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। यह गैंग रैकी करके लूट डकैती व चोरी की वारदातों को अंजाम देती है। इस वारदात के संबंध में जनवरी 2023 को शिकायतकर्ता विकास अरोड़ा वासी सेक्टर 5 करनाल ने बताया कि नगला चौक रिलायंस पैट्रोल पंप मेरठ रोड पर उसकी हारीसंस एनर्जी सेवर के नाम से फैक्ट्री करीब 14 से 15 हथियारबंद अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी फैक्ट्री के कर्मचारियों को बंधक बनाकर फैक्ट्री में से करीब 2 से 3 टन तांबा लूट कर ले गए थे। जिसकी कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपए थी। इस वारदात के संबंध में थाना मधुबन में धारा 395, 397, 342 आईपीसी व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को आज पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
