
महासमुंद :- अरविंद केजरीवाल के 2 जुलाई को बिलासपुर में होने वाले महारैली की तैयारी का जायजा लेने आज पंजाब के आम आदमी पार्टी के टीम के संगठन के साथी आज महासमुंद पहुंचे जिसमे प्रमुख रूप से पंजाब से आये चेयरमैन चांद सिंग गिल, कैप्टन नछत्तर सिंग गिल ब्लॉक प्रमुख, गुरपाल सिंग, सेक्टर प्रभारी, प्रमुख रूप से शामिल हुए,क्षपंजाब से आए प्रभारियों द्वारा आज ग्राम कोसरंगी, धनसूली, बरबस पुर, चिरको, पटेवा, जोगी डीपा, सिंघी, कोडार में ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद किए, पंजाब में भगवत मान सरकार द्वारा जनता के लिए किए जा रहे कार्यों जिसमे किसानो को फसल का पूरा दाम, गांव गांव मे ग्राम क्लिनिक, एक साल में पचीस हजार बरोजगारो को नौकरी, अनियमित कर्मचारियों का नियमिति करण जैसे कामों को जनता को बताया जा रहा है, लोग उत्साह के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे है और एक मौका छ ग में भी केजरीवाल को नारे के साथ 2 जुलाई को बिलासपुर में होने वाले महारैली में जाने के लिए अपना नाम लिखा रहे है, इसी तरह आज खल्लारी विधानसभा के बागबाहरा, हाथी बाहरा, कोमा खान में ब्लॉक अध्यक्ष और सर्कल प्रभारियों की बैठक हुई जिसमे प्रमुख रूप से महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से अध्यक्ष संतोष चन्द्राकर, सचिव संजय यादव, जिला उपाध्यक्ष सकील खान, कोसाध्यक्ष कैलाश जैन, महिला विंग के जिला अध्यक्ष नीलम ठाकुर, ब्लॉक प्रभारी आशीष वाकडे, भूषण सिन्हा, ब्लॉक अध्यक्ष पुनाराम निषाद, मीनाक्षी ठाकुर रामदयाल पटेल, डोंगर सिंह चक्रधारी, गौतम नेताम, केशव पटेल सर्कल प्रभारी इन्द्रू ढिढि, रोहित ध्रुव, पुरुषोत्तम साहू रामदास, एवं ग्रामीण शामिल रहे।
