अवैध तरीके से शराब बेचता एक आरोपी करनाल पुलिस की सीआईए वन टीम ने किया गिरफ्तार l 

करनाल:-बिन्दर शर्मा


करनाल:- पुलिस अधीक्षक करनाल  शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए जिला पुलिस के सीआईए वन की टीम द्वारा अवैध तरीके से शराब की बिक्री करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इस संबंध में दिनांक 14 या 15 जून की रात एएसआई दशरथ कुमार सीआईए वन की अध्यक्षता में टीम; एसआई अमर सिंह, हेड कांस्टेबल संदीप, सिपाही रविंदर व सिपाही सोनू अपराध रोकथाम हेतु जीटी रोड अलीपुर मोड टी पॉइंट कोहंड पर मौजूद थी। उसी समय टीम को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई की गांव अलीपुरा रोड कैमला मोड कोहंड के पास एक दुकान में रमेश उर्फ बिल्लू पुत्र पटम्बर वासी कोहंड अवैध तरीके से शराब बेच रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई। जो आरोपी पुलिस टीम को देखकर मौके से भागने का प्रयास करने लगा। जिसको पुलिस टीम द्वारा काबू किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रमेश उर्फ बिल्लू उपरोक्त बताया। दुकान की तलाशी लेने पर दुकान में से 50 पेटी देसी शराब व 12 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना घरौंडा में आबकारी अधिनियम की उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

दौराने तफ्तीश जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पहले शराब बेचने का लाइसेंस व परमिट लेकर शराब के ठेकों पर शराब बेचने का काम करता था। लेकिन इस बार आरोपी को शराब बेचने का परमिट नहीं मिला। जिसके कारण आरोपी चोरी छुपे अपनी दुकान में बिना लाइसेंस व परमिट के शराब बेचने लग गया। सूचना पाकर करनाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और अवैध शराब को बरामद किया। आरोपी को आज पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।