
मुड़ागांव/कोरासी:-इन दिनों अंचल में भीषण गर्मी पड़ रही है। अन्य वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष गर्मी भीषण कहर ढा रही है। जंगलों के पेड़ पौधे मुरझाने लगे हैं।पत्ते सुख रहें हैं। तापमान 42 से 45डिग्री के आसपास चल रहा है। शिक्षा विभाग 16जून से स्कूल खोलने की तैयारी में है। इससे बच्चों को लेकर पालकों में चिंता दिखाई दे रही है। क्योंकि कड़ी धूप में चलने बच्चों के पैर जलने लगेंगे। अभी भीषण गर्मी के चलते लोग घरों में कूलर पंखा के सहारे दुबके हुए हैं।ऐसे में छोटे छोटे बच्चे घर से कैसे निकलेंगे। अधिकांश स्कुलो में कूलर पंखा नहीं है।और अभी बहुत से स्कुलो में निर्माण कार्य चल रहा है। अन्य जगहों में बच्चों को बिठाना काफी रिस्क है। क्योंकि अन्य जगह पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा की व्यवस्था नहीं है।ऐसे में पालकों ने शासन प्रशासन से मांग किया है कि स्कुल 1जुलाई से प्रारंभ किया जाये। पहली बार भीषण गर्मी पड़ रही है इससे जंगलों के कोमल पत्ते सूख रहे हैं। पत्ते झुलस गए हैं। लोगों के शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। चेहरा झुलस रहे हैं।ऐसे में नौनिहालों को नंगे पांव स्कूल भेजना पालकों को चिंता में डाल दिया है। पानी की भी समस्या विकराल हो गई है। ठंडे पानी की व्यवस्था भी एक चुनौती है।रात में भी गर्मी पीछा नहीं छोड़ रही है।उमस और गर्मी से लोगों में तिलमिलाहट है। छोटे बच्चे ज्यादा परेशान रहते हैं। आषाढ़ लग चुका है झमाझम बारिश होता है। लेकिन इस बार आषाढ़ पूरा सूखा है वहीं गर्मी से सभी आहत हैं। सभी को मुश्किलों में डाल दिया है। पालकों ने एक स्वर में मांग किया है कि स्कुलो के समय में परिवर्तन किया जाये।
