
बीजापुर:- गर्भवती महिलाओं को मातृत्व समस्याओं के प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य देखभाल की प्रभावी कार्यप्रणाली के रुप में योग की आवश्यकता को ध्यान रखते हुए छत्तीसगढ़ योग आयोग एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में यह कार्यक्रम तैयार किया गया है, जिसमें जिले से 25 योग प्रशिक्षक का तैयार किया जाना है, इस हेतु 16 जून 2023 को कार्यालय जिला पंचायत बीजापुर के सभागार मे अपरान्ह 12 बजे कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें योग प्रशिक्षण प्राप्त करने युवक/युवतियां शामिल हो सकेंगे। जिन्हें चयन उपरांत प्रतिमाह मानदेय प्रदाय किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी उप संचालक समाज कल्याण विभाग बीजापुर मे स्वयं उपस्थित होकर अथवा मोबाईल नं.-6263710171 से संपर्क स्थापित कर पंजीयन करा सकते है।
